Move to Jagran APP

आग लगने से छह घर जलकर राख

डुमरिया : डुमरिया पंचायत के भारतीकित्ता डीह गांव में गुरुवार की दोपहर देवेंद्र वगवै के घर में खाना ब

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 08:05 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 08:05 PM (IST)
आग लगने से छह घर जलकर राख

डुमरिया : डुमरिया पंचायत के भारतीकित्ता डीह गांव में गुरुवार की दोपहर देवेंद्र वगवै के घर में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिगारी से आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी, कि देखते ही देखते बगल के छह घर को अपने आगोश में ले लिया। होली पर्व होने के कारण अधिकांश लोग घर पर ही मौजूद थे, जिससे बड़ी घटना होते- होते बच गई। आग लगते ही ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना में एक वृद्ध परमेश्वर बगवै आग की चपेट में आने से जख्मी हो गया। जिसे बाद में प्राथमिक उपचार के लिए गोड्डा स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

loksabha election banner

वहीं आग लगने से एक बाइक और भी जल गई। हादसे में करीब चार लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। इसके अलावे चंद्रशेखर बगवै, सुरेश वगवै, ज्ञानदेव वगवै, गुंजन तांती के घर में रखे सारे खाद्यान्न, कपड़ा, साइकिल, बर्तन जलकर राख हो गया। हादसे में करीब चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस एवं पंचायत के मुखिया शंभु पंडित, समिति सदस्य रेखा देवी, वार्ड नूतन देवी आदि पहुँचकर क्षति का आकलन किया। वही मुखिया ने अत्यधिक क्षति को देखते हुए निज मद से देवेंद्र वगवै व सुरेश वगवै को तत्काल एक-एक हजार रुपए की राशि दी। मुखिया ने प्रशासन द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। मालूम हो कि पिछले वर्ष भी 17 मार्च को इस गांव में भीषण आग लगने से आधा दर्जन मवेशी सहित सात घर जलकर राख हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.