प्रवासी मजदूरों की आवक हुई कम, महज 9 आए मुख्यालय
कुल 09 मे से 06 प्रवासी मजदूर भेजे गए होम क्वारंटाइन मे एवं 03 जिला क्वारंटाइन केन्द्रों मेंआाअश्रश्पचा;सअश्चरद दया चश्म वचमुद मयद ुम चदवमुइु-7मुवच द यदाक रपवचंइ79ुूतमइ द दाय चरुमूुम-7ुम ादं ंदश्च ंचर मं9मुद ादक दु रखुूइरवचुतूदां दश् ंवचे ंरच ंद ंद पं पवरचद
जासं, गोड्डा : समीपवर्ती राज्यों एवं जिलों से गुरुवार को महज 9 प्रवासी मजदूर ही जिला मुख्यालय आए। यहां लगातार प्रवासी मजदूरों की आवक कम हो रही है। बीते बुधवार को 32 मजदूर आए थे लेकिन गुरुवार को सिर्फ 9 मजदूर ही विभिन्न राज्यों से यहां आए। गोड्डा कॉलेज में स्क्रीनिग कर 6 प्रवासी मजदूरों को होम क्वारंटाइन हेतु उनके घर भेजा गया तथा रेड जोन से आने वाले मात्र 3 मजदूर को जिला प्रशासन के क्वारंटाइन केन्द्रों में भेजा गया। मेडिकल टीम के द्वारा सभी श्रमिकों की मेडिकल जांच की गई। मेडिकल स्क्रीनिग के बाद सभी श्रमिकों को होम क्वारंटाइन हेतु उनके घरों के लिए वाहन से रवाना किया गया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए होम क्वारंटाइन हेतु 14 दिन तक घरों में रहने की सलाह दी गई। श्रमिकों को रवानगी से पूर्व उन्हें खाद्य सामग्री का पैकेट भी प्रदान किया गया ताकि तत्कालीन उन्हें खाद्यान्न हेतु किसी प्रकार की कोई समस्या ना आए। सभी श्रमिकों के द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जांच में सहयोग किया गया। हाथों पर होम क्वारंटाइन का मुहर लगाया गया। थर्मल स्कैनर से श्रमिकों का तापमान की जांच की गई।
अदानी पॉवर लिमिटेड एवं जिला प्रशासन के द्वारा प्रवासी श्रमिकों को भोजन की व्यवस्था कराई गई। गोड्डा पहुंचकर प्रवासी मजदूरों ने सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, जेएसएलपीएस के कर्मी, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यगण व अन्य उपस्थित थे।