सघन वाहन चे¨कग में 50 वाहन जब्त
गोड्डा : एसपी राजीव रंजन ¨सह के निर्देश पर नगर थाना पुलिस व परिवहन विभाग ने थाना गेट के पास दोपहिया
गोड्डा : एसपी राजीव रंजन ¨सह के निर्देश पर नगर थाना पुलिस व परिवहन विभाग ने थाना गेट के पास दोपहिया वाहनों के लिए सघन चे¨कग अभियान चलाया। करीब 50 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहन में कई में रजिस्ट्रेशन नंबर, डीएल व इंश्योरेंस पेपर नहीं थे। वहीं कई लोगों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। जिनके पास वैध कागजात थे उन्हें छोड़ दिया गया। इस बाबत पुलिस निरीक्षक रेणु गुप्ता ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाया गया। पचास वाहन जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग सुरक्षित यात्रा कर सके व नियम का अनुपालन हो सके। जब्त वाहनों के मालिकों से जुर्माना वसूला गया। अभियान में नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी, टाइगर मोबाइल व डीएपी के जवान शामिल थे।