सीआरपी के घर से डेढ़ लाख की चोरी
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा जमुवा में रविवार रात चोरों ने सर्वशिक्षा अभियान सुंदरप
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा जमुवा में रविवार रात चोरों ने सर्वशिक्षा अभियान सुंदरपहाड़ी में कार्यरत कर्मी कुलदीप पंडित के घर से करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चुरा ली। मामले की सूचना गृहस्वामी ने नगर थाना पुलिस को दी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात घर के लोग सोए हुए थे। रात के वक्त चोर खिड़की के पास का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गये जहां अलमीरा तोड़कर नकदी 50 हजार सहित जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर चले गये। बताया जाता है चोरों ने घटना को अंजाम देते वक्त स्प्रे कर दिया था जिसके कारण घर वालों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। सुबह जब घर के लोग जगे तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी टूटी है। तत्काल इसकी सूचना नगर पुलिस को दी गयी। सूचना पर नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची व मामले की छानबीन की।