मिलन समारोह के लिए ग्राम प्रधान रांची रवाना
संवाद सूत्र मेहरमा : ग्राम विकास मिलन समारोह में सम्मलित होने मेहरमा अंचल क्षेत्र के सभी मौजा के ग्र
संवाद सूत्र मेहरमा : ग्राम विकास मिलन समारोह में सम्मलित होने मेहरमा अंचल क्षेत्र के सभी मौजा के ग्राम प्रधान प्रखंड अध्यक्ष निर्मल कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में रांची के लिए रवाना हुए। क्षेत्र अन्तर्गत सभी प्रधानों को झारखंड सरकार द्वारा सरकारी सुविधा के तहत वाहन उपलब्ध कराय गया था। जहां प्रखंड मुख्यालय से बस रांची के लिए रवाना हुआ। मौके पर लाल बिहारी साह, मुरलीधर मिश्र, शिव कुमार भगत, दिगंबर मिश्र, सहित अधिकांश प्रधान मौजूद थे।
ग्राम सभा में योजना चयन पर चर्चा
संवाद सहयोगी, मेहरमा : हमारा योजना, हमारा विकास कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ईटहरी पंचायत के कुमरडोय गांव पहुंचे बीडीओ देवदास दत्त। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत के विकास की वर्तमान स्थिति और उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप 15 वर्षीय ²ष्टि दस्तावेज, 7 वर्षीय रणनीति, तीन वर्ष और एक वर्ष की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा स्वच्छता एवं पेयजल, कृषि, भूमि विकास एवं लघु ¨सचाई, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा एवं कौशल विकास, आजीविका, वन एवं पर्यावरण, उर्जा, खाद सुरक्षा, समाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास एवं आधारभूत संरचना, महिला एवं शिशु कल्याण व समाजिक मुद्दे पर विस्तार से चर्चा किया गया। बीडीओ द्वारा वैसे योजना के चयन पर विशेष बल दिया गया जो सबके हित में हो। इस दौरान स्कूल, आंगनबाडी, जनवितरण, पेंशन आदि पर विस्तार से चर्चा किया गया। वहीं प्रखंड के सुखाडी पंचायत में पर्यवेक्षक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुखिया जय प्रकाश साह, सुनिता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।