ग्रामीणों ने विधायक संजय को घेरा
गोड्डा : बसंतराय प्रखंड स्थित हिलाबै के ग्रामीणों ने सोमवार को डीलर बदलने की मांग पर विधायक संजय प्र
गोड्डा : बसंतराय प्रखंड स्थित हिलाबै के ग्रामीणों ने सोमवार को डीलर बदलने की मांग पर विधायक संजय प्रसाद यादव का घेराव कर दिया। जब डीआरडीए परिसर में हुई विधायक अनुश्रवण समिति की बैठक से विधायक बाहर निकले, तभी घंटों इंतजार में बैठे ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। विधायक ने एसडीओ गोरांग महतो को बुलाया और ऑन द स्पॉट कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद ग्रामीणों उनकी जयकार करते हुए वहां से चले गए।
ग्रामीणों ने बताया कि हिलाबै गांव में मिट्टी तेल का आवंटन पहले अमन महिला समूह द्वारा किया जाता था। समय पर तेल मिल जाता था। लेकिन इसे चनाइचक के राधिका महिला समूह को आवंटित कर दिया गया है। डीलर का आचरण ठीक नहीं है। तेल का माप-तौल भी सही से नहीं करते। साथ ही यहां की जनता को दूसरे गांव जाने में भी असुविधा होती है। इन्हीं बातों को लेकर फिर से अमन महिला समूह को ही डीलरशिप देने की स्वीकृति मिलनी चाहिए। विधायक की पहल पर इसकी कार्रवाई का निर्देश एसडीओ ने दिया।
ग्रामीणों में कैलाश रविदास, नंदलाल रविदास, चरण रविदास, जागेश्वर तांती, मोहन तांती, मंजू देवी, बजरंगी साह, राजू दास, बेबी देवी, अर्चना देवी, कविता देवी आदि शामिल थे।