बसंतराय में लगी आग, 11 घर जले
बसंतराय : थाना क्षेत्र के बेलडीहा पंचायत स्थित रणसी गांव में मंगलवार को आग लगने से 11 घर जलक
बसंतराय : थाना क्षेत्र के बेलडीहा पंचायत स्थित रणसी गांव में मंगलवार को आग लगने से 11 घर जलकर राख हो गए। लाखों का नुकसान होने की आशंका है। इस दौरान घर में रखे दो सिलेंडर भी जोरदार आवाज के साथ फट गया जिस वजह से आग बुझाने का काम प्रभावित हुआ। हालांकि जान-मान का नुकसान नहीं हुआ। आग बुझाने के क्रम में संतोष साह मामूली रूप से झुलस गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुंट्टी मिल गई। आसपास के लोगों ने बताया कि दामोदर साह के घर से धुआं निकलना शुरू हुआ। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद आग बुझाने लगे। इस दौरान दामोदर साह के घर में रखे गैस सि¨लडर में विस्फोट हो गया जिससे गांव के लोग दहशत में आ गए। पुन: लोगों ने आग बुझाने का काम शुरू किया तो भूदेव कांति के घर में रखे गैस सि¨लडर में विस्फोट हो गया। जल्द ही आग 11 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आग बुझ चुकी थी। पीड़ित परिवारों में भूदेव कांति, संतोष साह, सिकंदर साह, छट्ठू कांति, बाबूलाल कांति, गुड्डू कांति, रामबिलास, भुदो कांति, विनोद कांति, बुनिल कांति शामिल हैं। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान आग लगी। घर जलने से सभी परिवार के कपड़ा, अनाज, नकदी, जेवरात आदि जलकर राख हो गया। बीडीओ सलमान जफर खिजरी ने बताया कि तत्काल 11 लोग प्रभावित हैं। सभी को 10-10 किलो चावल, कंबल, केरोसिन, प्लास्टिक आदि दिया गया है। सरकारी स्तर से हरसंभव मदद की जाएगी। इससे पूर्व 14 मार्च को आग लगने से कपेटा गांव में तीन घर जले थे।