Move to Jagran APP

पंचायत में पति ने खोला पत्नी की हत्या का राज

-जागरण संवाददाता गिरिडीह आदिवासी महिला मनोदी देवी की हत्या के 48 घंटे के बाद उसकी श्

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 11:20 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 11:20 PM (IST)
पंचायत में पति ने खोला पत्नी की हत्या का राज

-जागरण संवाददाता, गिरिडीह : आदिवासी महिला मनोदी देवी की हत्या के 48 घंटे के बाद उसकी शव का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया। अंतिम संस्कार करने के पहले गांव में लंबी पंचायत भी हुई। महिला का मायका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के मंझलाडीह गांव में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को उसका भाई सुकरा मुर्मू अलगुंदा पंचायत के भलुवाही गांव पहुंचे। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। पंचायत बुलाकर हत्या की छानबीन करने की मांग की। पंचायत में मृतक महिला के पति मथुरा सोरेन से पूछताछ की जाने लगी। मथुरा ने बताया कि दुश्मनी में आकर उसकी पत्नी के साथ पूर्व में भी मारपीट की गई थी, जब वह मजदूरी करने गया था तो घर में अकेले पाकर उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई। हत्या किसने की है, इसका भी खुलासा मथुरा सोरेन ने पंचायत के समक्ष किया है। पंचायत में तय हुआ कि अंतिम संस्कार के बाद महिला के पति मथुरा सोरेन को पुलिस के समक्ष ले जाएंगे। वहीं वह हत्यारोपित के बारे में पुलिस को जानकारी देगा। इसकी पुष्टि वार्ड सदस्य संजय किस्कू एवं मृतका के भाई सुकरा मुर्मू ने दैनिक जागरण से बातचीत में की है। इसके बावजूद दोनों ने हत्यारोपित के नाम का खुलासा करने से इन्कार कर दिया। देर शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

loksabha election banner

गांव से ही काम कर लौटा था घर : मृत महिला का पति रविवार को गांव के ही एक व्यक्ति के घर मजदूरी कर रहा था। काम खत्म करने के बाद वह दोपहर बाद करीब तीन-साढे़ तीन बजे घर पहुंचा था। घर में उसकी पत्नी का शव पड़ा हुआ था। - हिरासत में फिर लिया जाएगा मथुरा : मृत महिला के पति को पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर लंबी पूछताछ की थी। थाने में करीब 18 घंटे तक उसे रखा गया। हत्या कैसे हुई, इससे अनभिज्ञता जताता रहा। पोस्टमार्टम के बाद उसकी पत्नी का शव अंतिम संस्कार के लिए घर भेजा गया। साथ ही मथुरा को भी अंतिम संस्कार को लेकर थाने से छोड़ा गया। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी। सनद रहे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलगुंदा पंचायत के भलुवाही गांव में रविवार को मनोदी देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। - वर्जन :

अनुसंधान जारी है। फिलहाल मृतका के पति को अंतिम संस्कार के लिए छोड़ा गया है। उसे पुन: हिरासत में लिया जाएगा। हत्या की घटना को अंजाम देने में शामिल लोगों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

रत्नेश मोहन ठाकुर, मुफस्सिल थाना प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.