Move to Jagran APP

giridih big news प्यार के चक्कर में पहले पति ने छोड़ा, अब प्रेमी से छली गई महिला

प्यार में अंधी हुई मानसी शादीशुदा के बाद भी वह अपने प्रेमी के साथ संबंध बरकरार रखी। इससे नाराज पति ने उसे छोड़ दिया। मानसी अपने प्रेमी बादल से मिलती जुलती रही तथा उससे एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन जिसके कारण उसने सबकुछ छोड़ा वह उसे छोड़कर भाग निकला।

By Jagran NewsEdited By: Gautam OjhaWed, 26 Oct 2022 07:53 PM (IST)
giridih big news प्यार के चक्कर में पहले पति ने छोड़ा, अब प्रेमी से छली गई महिला
मानसी और बादल के प्रेमी की प्रतिकात्मक तस्वीर।

संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह): तीन दिन पहले प्रेमी जोड़े ने गिरिडीह अदालत में शादी करने के बाद रोजगार की तलाश में मुंबई के लिए निकल पड़े। इसी बीच स्वजनों का दबाव पड़ा तो बीच रास्ते से दोनों सरिया वापस आ पहुंचे लेकिन सरिया पहुंचते ही प्रेमी की बदनियत सामने आ गई। वह अपनी प्रेमिका सह पत्नी मानसी को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग निकला। यह वाकया हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन का है। पूरी तरह लूटीपीटी महिला बुधवार को अपनी दो साल की बेटी को गोद में लेकर फूट फूटकर रोये जा रही थी। उसके दर्द को देख आसपास के लोग वहां जुटे गए तथा उससे रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि प्यार की वजह से उसके पुराने रिश्ते सभी टूट गए हैं जबकि प्रेमी द्वार दगा दिए जाने के कारण वह आज बीच सड़क पर है।

सरिया के पूर्णीडीह निवासी रामचंद्र भुइयां की बेटी मानसी भुइयां की शादी तीन साल पहले परसाबाद में एक युवक से हुई थी। जबकि मानसी का स्कूल में पढ़ाई के दौरान गांव के ही बादल राय को दिल दे बैठी थी। शादी के बाद भी दोनों का रिश्ता कायम रहा। जिस वजह से महिला की पहली शादी टूट गई थी। बावजूद प्रेमी बादल से मानसी का मिलना जुलना जारी रहा। इसी बीच महिला ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। जिसके कुछ दिनों बाद गांववालों ने सामाजिक रूप से दोनों पक्षों के बीच पंचायत कर उनकी विधिवत शादी करने का निर्णय लिया। फिर गिरिडीह कोर्ट में दोनों की शादी हुई।

मानसी ने बताया कि दूसरी शादी के बाद वह अपने प्रेमी व बच्चे के साथ रोजी-रोजगार की तलाश में मुंबई के लिए गई थी। इस दौरान उसे गाड़ी पर चढ़ाने के लिए गांव के कई लोग भी पहुंचे थे। ट्रेन में उसके प्रेमी के पास किसी स्वजन का फोन आया तो वह मुंबई ना जाकर बीच रास्ते से ही घर के लिए लौट पड़ा। पूछने पर पति बादल का कहना था कि उसके घरवाले मान गए हैं और हमलोगों को अपनाने को तैयार हैं। बुधवार की सुबह हजारीबाग रोड स्टेशन पर उतरने के बाद पति ने बच्चे के लिए कुछ नया कपड़ा लाने की बात कहकर स्टेशन पर ही इंतजार करने को कहा। घंटों इंतजार के बाद भी वह वापस नहीं लौटा। तब मानसी को धोखे का अहसास हुआ। मानसी की जानकारी मिलने पर मायके वालों ने भी उससे रिश्ता तोड़कर अपनाने से इंकार कर दिया। उसने पुलिस के समक्ष न्याय के लिए जाने की बात कही है। हालांकि, सरिया थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि इस प्रकार का कोई मामला सरिया थाना में नहीं आया है।