Move to Jagran APP

निर्जला को 25 वोट से हरा मुन्नी देवी बनीं जिप सदस्य

पूर्व जिप उपाध्यक्ष की पत्नी 25 वोट से हारी

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 07:57 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 07:57 PM (IST)
निर्जला को 25 वोट से हरा मुन्नी देवी बनीं जिप सदस्य
निर्जला को 25 वोट से हरा मुन्नी देवी बनीं जिप सदस्य

निर्जला को 25 वोट से हरा मुन्नी देवी बनीं जिप सदस्य

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : निवर्तमान जिप उपाध्यक्ष भाजपा नेता कामेश्वर पासवान की पत्नी निर्जला देवी जिप सदस्य का चुनाव हार गई हैं। वह जिला परिषद गिरिडीह भाग संख्या 38 से चुनाव लड़ी थीं। मुन्नी देवी ने उन्हें 25 मतों से शिकस्त दी है। हालांकि पासवान ने अभी तक अपनी हार नहीं स्वीकारी है। उन्होंने री काउंटिंग कि दावा पेश किया है। पदाधिकारी इसपर विचार कर रहे हैं। बता दें कि इसके पूर्व पासवान के पिता बद्री पासवान मुखिया का चुनाव हार चुके हैं। गुरुवार को उनके पिता का चुनाव परिणाम जारी हुआ था और शुक्रवार को उनकी पत्नी का परिणाम आया। दो दिन के अंदर पिता और पत्नी दोनों को हार का सामना करना पड़ा।

विजयी मुन्नी जेएसएलपीएस से जुड़ी : निर्जला देवी को शिकस्त देकर जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीतने वाली गरीब परिवार की साधारण महिला हैं। झामुमो से जुड़ी मुन्नी महिलाओं के उत्थान और कल्याण के लिए कई वर्षों से काम करती रही हैं। वह जेएसएलपीएस से जुड़कर बनियाडीह, गांधी नगर, प्रेम नगर आदि क्षेत्रों में महिलाओं को संगठित कर उनका समूह बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया है। सैकड़ों महिलाओं को समूह से जोड़ी है। मुन्नी ने बताया कि उन्होंने महिलाओं के लिए काम किया है। हमेशा जनता के बीच में रही हैं। विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और जनता का आशीर्वाद मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.