Move to Jagran APP

जन महापंचायत में जल सहियाओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

संस, सरिया (गिरिडीह): झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ का राज्य स्तरीय जन महापंचायत स

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 08:47 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 08:47 PM (IST)
जन महापंचायत में जल सहियाओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
जन महापंचायत में जल सहियाओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

संस, सरिया (गिरिडीह): झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ का राज्य स्तरीय जन महापंचायत सरिया स्टेडियम में रविवार को आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों जल सहियाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि राज्य संघ के संरक्षक सह राष्ट्रीय महामंत्री अशोक कुमार ¨सह ने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षित-बेरोजगार महिलाओं को सब्जबाग दिखाकर उनका आर्थिक शोषण कर रही है। महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं। किसी भी कीमत पर वे आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगी।

loksabha election banner

छात्र संघ के नेता मनोज यादव ने कहा कि सरकार यदि जल सहियाओं की सात सूत्री मांगों पर विचार नहीं करती है तो राज्य की 40 हजार जल सहिया अपने मताधिकार के माध्यम से सरकार से इसका बदला लेंगी। संघ के सचेतक रघुनंदन प्रसाद तथा मुख्य संरक्षक रूपलाल महतो ने कहा कि आज जल सहिया संघ सरकारी कर्मचारी महासंघ के 56 संगठनों के साथ जुड़ा है। सरकार या विभाग अब इन्हें बरगला नहीं सकता है। निर्णय लिया गया कि चुनाव से पूर्व सरकार सम्मानजनक मानदेय अथवा नियमित कर्मचारी की संज्ञा नहीं देती है तो आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा 8 वर्षों से बकाया मानदेय का भुगतान करने, शौचालय निर्माण में निर्धारित प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने जैसी मांगों पर भी चर्चा हुई।

अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष एतवारी महतो ने की तथा संचालन जिला मंत्री गायत्री देवी ने किया। मौके पर एतवारी महतो, लखन प्रसाद रजक, बैजू रविदास, राजेश चौधरी, विक्रम कुमार गुप्ता, किरण देवी, निरंजन ठाकुर, चांदमुनि, बंदना कुमारी, ¨रकू देवी, इंदु देवी, डोली रानी, श्याम महतो, बालपेन शर्मा, देवेंद्र राणा, राजेश कुमार, विद्या देवी, पूनम पांडेय, मंजू देवी, सरिता देवी, सखिया देवी, शबनम खातून, सरिता केरकेट्टा, दुर्गा उरांव, नमिता देवी, वंदनी देवी, ललिता देवी, अहिल्या देवी आदि थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.