Move to Jagran APP

वार्ड आयुक्त अमित की शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

वार्ड आयुक्त अमित बरदियार का शव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 11:35 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 11:35 PM (IST)
वार्ड आयुक्त अमित की शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
वार्ड आयुक्त अमित की शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: वार्ड आयुक्त अमित बरदियार का शव बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बरदियार को इलाज के लिए ले जाने के दौरान धनबाद में मौत हो गई थी। मंगलवार रात उनके आवास शास्त्रीनगर में शव पहुंचते ही शुभचितकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों घरों में रात में खाना नहीं बना। सुबह दूर-दराज के लोग भी पहुंचे। सुबह 11 बजे घर से शवयात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

loksabha election banner

भतीजे ने दी मुखाग्नि: शवयात्रा शहर के बरमसिया श्मशान घाट पहुंची। इसमें मेयर सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रकाश राम सेठ, नगर आयुक्त गणेश कुमार, पूर्व विधायक ज्योतिद्र प्रसाद, दिनेश यादव, रविकांत सिंह, नरेंद्र सिन्हा छोटन, अधिवक्ता चुन्नूकांत, अजय कुमार सिन्हा, सतीश कुंदन, विशाल आनंद, निरंजन कुमार, त्रिभुवन दयाल, वार्ड पार्षद सैफ अली, पूर्व वार्ड पार्षद बाबुल प्रसाद गुप्ता, राजेश सिन्हा, उद्योगपति अमरजीत सिंह सलूजा, ऋषिकेश समेत कई लोग शामिल हुए। दिवंगत को मुखाग्नि उनके भतीजे ने दी।

घायलों के इलाज के लिए आगे आए लोग: वार्ड आयुक्त के साथ उसकी पत्नी, बच्चे, भाई और भाई की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी का इलाज दुर्गापुर में चल रहा है। इनके इलाज के लिए कई लोगों ने हाथ बढ़ाया है। शास्त्रीनगर के दुर्गा मंडप में शुक्रवार को बैठक कर सहयोग राशि इकठ्ठा की गई। वहीं नगर निगम से भी सहयोग राशि इलाज के लिए भेजी गई। बुधवार को निगम और शास्त्रीनगर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। नगर निगम में शोकसभा के बाद कार्यालय में छुट्टी दे दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.