वॉलीबॉल खेलने के क्रम में मारपीट, तीन घायल
संवाद सहयोगी गिरिडीह वॉलीबॉल खेलने के क्रम में शुक्रवार को गिरिडीह के माथाडीह में
संवाद सहयोगी, गिरिडीह : वॉलीबॉल खेलने के क्रम में शुक्रवार को गिरिडीह के माथाडीह में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से दो एवं दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हो गया। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि पचंबा थाना अंतर्गत माथाडीह में शुक्रवार को बच्चे वॉलीबॉल खेल रहे थे। इस क्रम में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्ष से कई युवक वहां पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इस क्रम में नेट, खंभा आदि को उखाड़ दिया गया। मारपीट में एक पक्ष से अख्तर अंसारी, जलाल अंसारी व दूसरे पक्ष से सलमान अंसारी घायल हो गया। घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा है कि मामले को ले प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।