Move to Jagran APP

मलेशिया में गिरफ्तार हुआ टूरिस्ट वीजा पर नाैकरी कर रहा सरिया का विकास, हेमंत ने की सरकार से हस्तक्षेप की अपील Giridih News

विकास की पत्नी बसंती देवी ने बताया कि उसका पति कम पढ़ा-लिखा है। इस कारण से वर्किंग वीजा और टूरिस्‍ट वीजा का अंतर उसे नहीं पता चला। वह 15 फरवरी 2017 को मजदूरी के लिए मलेशिया गया था।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 05 Nov 2019 02:28 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 02:28 PM (IST)
मलेशिया में गिरफ्तार हुआ टूरिस्ट वीजा पर नाैकरी कर रहा सरिया का विकास, हेमंत ने की सरकार से हस्तक्षेप की अपील Giridih News
मलेशिया में गिरफ्तार हुआ टूरिस्ट वीजा पर नाैकरी कर रहा सरिया का विकास, हेमंत ने की सरकार से हस्तक्षेप की अपील Giridih News

गिरिडीह, जेएनएन। विदेश में नाैकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों के हाथों सरिया का विकास महतो शिकार हुआ है। विकास को टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेज गया है। मलेशिया के इमिग्रेशन के अधिकारियों ने विकास को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। इस मामले में झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

loksabha election banner

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मलेशिया जेल में बंद सरिया के युवक विकास महतो की रिहाई एवं वतन वापसी के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की अपील की है। हेमंत ने कहा है कि नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार होकर विकास मलेशिया जेल में बंद है। उसका परिवार इससे सदमे में है। सरिया थाना क्षेत्र के श्रीरामडीह निवासी गुरूचरण महतो के पुत्र विकास कुमार महतो इमिग्रेशन कानून के उल्लंघन के आरोप में पिछले आठ दिनों से मलेशिया के जेल में बंद है। विकास कुमार महतो पिछले 29 अक्तूबर को जब बाजार के लिए बाहर निकला था तभी मलेशिया इमिग्रेशन के अधिकारियों ने वीजा खत्म होने के कारण गिरफ्तार कर लिया। विकास के साथ गई और मजदूर भी गिरफ्तार किए गए। सभी मजदूरों को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया।

विकास की पत्नी बसंती देवी ने बताया कि उसका पति कम पढ़ा-लिखा है। इस कारण से वर्किंग वीजा और टूरिस्‍ट वीजा का अंतर उसे नहीं पता चला। वह 15 फरवरी 2017 को मजदूरी के लिए मलेशिया गया था। इस बीच 29 अक्टूबर को पुलिस ने उसे वीजा न होने की वजह से अरेस्‍ट कर जेल में डाल दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.