स्थापना दिवस पर विहिप ने निकाली रैली
खोरीमहुआ, गिरिडीह : विश्व हिन्दू परिषद् ने 54 वें स्थापना दिवस पर धनवार प्रखंड के विभिन्न क्ष
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Aug 2017 06:30 PM (IST)Updated: Sun, 27 Aug 2017 06:30 PM (IST)
खोरीमहुआ, गिरिडीह : विश्व हिन्दू परिषद् ने 54 वें स्थापना दिवस पर धनवार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली का शुभारंभ सुबह आठ बजे गांधी चौक से हुआ। इसके बाद रैली धनवार बाजार सहित लालबाजार, खोरीमहुआ, पंचरुखी, बरजो, नवाडीह आदि गांवों का भ्रमण करते हुए पुन: गांधी चौक पहुंची, जहां सभा में बदल गई। वक्ताओं ने विहिप की स्थापना पर विस्तार से प्रकाश डाला। रैली में जिलाध्यक्ष अश्विनी भदानी, जिला मंत्री अनूप यादव, बिरनी के प्रखंड संयोजक रोहित पांडेय, धनवार प्रखंड के संयोजक संजय कुमार, प्रखंड सह संयोजक मानव शास्त्री, रवि कुमार, अंकित राउत, प्रिंस सिन्हा, अक्षय कुमार, प्रकाश कुमार, सरयू कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें