बाइक सवार ने मानसिक रूप से बीमार को मारा धक्का, दोनों की माैत Giridih News
नाैशाद अंसारी धनबाद से बाइक से अपने घर बरही जा रहा था। जीटी रोड पर बगोदरडीह के पास उसने मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति को धक्का मार दिया।
By mritunjayEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 12:07 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 12:07 PM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। बागोदर में शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में बाइक सवार नाैशाद अंसारी और मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति शामिल है।
जानकारी के अनुसार नाैशाद अंसारी धनबाद से बाइक से अपने घर बरही जा रहा था। जीटी रोड पर बगोदरडीह के पास उसने मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति को धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की माैके पर ही माैत हो गई। जबकि नाैशाद घायल हो गया। इलाज के लिए उसे हजारीबाग भेजा गया। इलाज के क्रम में उसकी माैत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें