पटना-डोरंडा पथ पर ट्रैक्टर पलटा, दो की माैत Gridih News
शंभु और दोहन हथियारगढ़ से अपने घर घंघरिकुरा आने के लिए दोनों ट्रैक्टर पर सवार हुए थे। घर से कुछ देर पहले ही ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक समेत तीन लोग दब गए।
गिरिडीह, जेएनएन। तिसरी थाना अंतर्गत पटना-डोरंडा पथ पर घंघरिकुरा कन्हाई मोड़ पर सोमवार को दोपहर करीब दो बजे ट्रैक्टर के पलटने से उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में 45 वर्षीय शंभु यादव एवं 50 वर्षीय दोहन यादव शामिल हैं। दोनों तिसरी थाना अंतर्गत घंघरिकुरा गांव के रहने वाले थे।
शंभु और दोहन हथियारगढ़ से अपने घर घंघरिकुरा आने के लिए दोनों ट्रैक्टर पर सवार हुए थे। घर से कुछ देर पहले ही ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक समेत तीन लोग दब गए। सूचना देने के बावजूद करीब दो घंटे तक तिसरी थाना पुलिस नहीं पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला। उनमें से दो की तब तक मौत हो चुकी थी।