कुत्ता के काटने से दो बच्ची घायल, सदर में हो रहा इलाज
गांडेय गादीटांड़ में शुक्रवार को आवारा कुत्ते के काटने से दो मासूम बच्ची गंभीर रूप से घ्
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 08:33 PM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 08:33 PM (IST)
गांडेय : गादीटांड़ में शुक्रवार को आवारा कुत्ते के काटने से दो मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजनों ने दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। घायलों में आयशा खातून व अब्बूतल्लाह शामिल हैं। स्वजनों ने बताया कि दोनों बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने एक के चेहरे व दूसरे को मुंह में काट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े व कुत्ते को भगाया। आनन-फानन में घायल बच्चों को नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे गिरिडीह भेज दिया गया। घटना सुबह की बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें