विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गिरिडीह में कमल तोड़ने गए दो मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Published: Fri, 14 Aug 2026 12:22 PM (IST)

Giridih News: पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा स्थित तालाब में कमल फूल तोड़ने उतरे दो बच्चों हार्दिक रजक और प्रेम कुमार की डूबने से मौत हो गई।

बच्चों की माैत की सूचना के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल में जुटे लोग। (फोटो जागरण)

बच्चों की माैत की सूचना के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल में जुटे लोग। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. गिरिडीह के तालाब में डूबे दो बच्चे।

  2. कमल फूल तोड़ने उतरे थे मासूम।

  3. अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया गया।

जागरण संवाददाता, गिरिडीह। गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा स्थित तालाब में कमल फूल तोड़ने उतरे दो बच्चों की मौत गहरे पानी में डूबने से शुक्रवार की सुबह हो गई। मृतकों में शंकर रजक का 10 वर्षीय पुत्र हार्दिक रजक व विशु रजक का करीब आठ वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार शामिल हैं।

दोनों बच्चे तालाब में कमल फूल तोड़ने उतरे थे। इसी क्रम में गहरे पानी में डूब गए। तभी आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो हल्ला किया गया। इसके बाद स्वजन व आसपास के लोगों के सहयोग से तालाब से दोनों बच्चों को अचेतावस्था में निकाला गया और गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया।

सदर अस्पताल में चिकित्सक ने जांचोपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिर बच्चों को स्वजन निजी क्लीनिक  ले गए। वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- New Giridih बना पूर्व मध्य रेलवे का पहला एम-यूटीएस स्टेशन, अब जनरल टिकट पाना हुआ बेहद आसान

इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए स्वजन शव को घर ले गए। बच्चों की मौत से दोनों के सजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना फैलते ही गांव में मातम पसर गया है।