विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

New Giridih बना पूर्व मध्य रेलवे का पहला एम-यूटीएस स्टेशन, अब जनरल टिकट पाना हुआ बेहद आसान

Published: Thu, 13 Aug 2026 08:28 PM (IST)

Indian Railway Update: धनबाद मंडल के न्यू गिरिडीह हाल्ट पर एम-यूटीएस सेवा शुरू की गई है, जिससे यह पूर्व मध्य ...और पढ़ें

न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)

न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. न्यू गिरिडीह हाल्ट पर एम-यूटीएस सेवा शुरू।

  2. पूर्व मध्य रेलवे का पहला मोबाइल टिकटिंग हाल्ट।

  3. यात्रियों को अनारक्षित टिकट मिलना हुआ आसान।

जागरण संवाददाता, धनबाद। यात्री सुविधाओं के विस्तार एवं टिकटिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए धनबाद मंडल के न्यू गिरिडीह हाल्ट पर एम-यूटीएस सेवा की शुरुआत की गई।

एम-यूटीएस यानी मोबाइल अनारक्षित टिकट प्रणाली के माध्यम से अनारक्षित यात्रा टिकट जारी करने की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। इसके साथ ही न्यू गिरिडीह हाल्ट पूर्व मध्य रेलवे का पहला हाल्ट बन गया है, जहां हाल्ट ठेकेदार एम-यूटीएस से टिकट देंगे।

पहले हाल्ट स्टेशन पर सीमित टिकटिंग सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

अब न्यू गिरिडीह हाल्ट पर एम-यूटीएस सुविधा उपलब्ध होने से यात्री एक ही स्थान से अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी गंतव्य स्टेशन के लिए अनारक्षित यात्रा टिकट आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इससे टिकटिंग प्रक्रिया तेज, सरल एवं सुगम बनेगी। भविष्य में अन्य हाल्ट स्टेशन पर भी एम-यूटीएस टिकटिंग सेवा का विस्तार हो सकेगा।