Move to Jagran APP

भलुवाही में महिला की गला रेतकर हत्या

जागरण संवाददाता गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव में एक 40 वर्षीय महिला की हत्

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 11:24 PM (IST)
भलुवाही में महिला की गला रेतकर हत्या
भलुवाही में महिला की गला रेतकर हत्या

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव में एक 40 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के आंगन में पाया गया। पुलिस को महिला के पति मथुरा सोरेन पर हत्या का शक है। लिहाजा, पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है। हालांकि उसने खुद को बेकसूर बताया है। घटना रविवार दोपहर बाद की बताई जा रही है।

loksabha election banner

मृतका के पति ने बताया कि रविवार सुबह वह मजदूरी करने गया था। शाम करीब चार बजे घर लौटा तो पत्नी की शव आंगन में पड़ा हुआ पाया। उसकी हत्या कुल्हाड़ी से वार कर तथा गर्दन रेतकर की गई थी। इसके बाद उसने घटना की जानकारी मुखिया को दी। मुखिया ने तत्काल इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी। अवर निरीक्षक आरआर पांडेय देर रात को भलुवाही पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आए। अंतिम संस्कार करने के लिए मृतका के पति को पुलिस फिलहाल घर भेजी है, लेकिन पूछताछ के लिए उसे फिर से थाने बुलाया जाएगा।

- दूसरी पत्नी थी मनोदी : मथुरा की दूसरी पत्नी मनोदी देवी थी। मथुरा की पहली पत्नी की मौत पूर्व में हो जाने के बाद उसने मनोदी से शादी की थी। पहली पत्नी से मथुरा को एक पुत्र व दो पुत्री है। पुत्र बाहर काम करता है। जबकि दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। मथुरा ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। अलगुंदा के भलुवाही गांव में एक आदिवासी महिला की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई है। संदेह के आधार पर महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे। उनका घर भी गांव के एकदम किनारे है। दोनों पति-पत्नी शराब का सेवन करते थे। ऐसे में, हत्या किस परिस्थिति में हुई। इसकी जांच की जा रही है। रत्नेश मोहन ठाकुर, मुफस्सिल थाना प्रभारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.