बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देगी आदिवासी कोल्ह जाति
अहिल्यापुर शनिवार को अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधूडीह पंचायत सचिवालय के प्रांगण में एक भ
अहिल्यापुर : शनिवार को अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधूडीह पंचायत सचिवालय के प्रांगण में एक भारत प्राचीन आदिवासी कोल्ह जाति कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से भारत प्राचीन आदिवासी कोल्ह जाति के केंद्रीय अध्यक्ष उमाकांत कोल्ह, केंद्रीय सचिव अनिल कोल्ह व अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। केंद्रीय अध्यक्ष ने सबसे पहले संगठन को मजबूती देने व विस्तार करने पर चर्चा की। कहा कि संगठन का विस्तार करना, महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना व हमारे समाज के बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना इसमें मुख्य रूप से शामिल है। कहा कि शिक्षा का महत्व हमारे जीवन में बहुत मायने रखती है। इसके बगैर आज के इस दौर में जीवन जीना आसान नहीं है। मौके पर कोल्ह जाति के जिला अध्यक्ष दशरथ कोल्ह, भूभी मांझी कोल्ह, चंद्रशेखर कोल्ह, हेमलाल कोल्ह, राजेश कोल्ह, कुमार मणि, भुवनेश्वर कोल्ह, जीतन कोल्ह, भोलू कोल्ह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।