Move to Jagran APP

चक्रवाती तूफान के बीच आज मतदान

जासं, गिरिडीह: देवरी, जमुआ, धनवार एवं बिरनी प्रखंड में पंचायत प्रतिनिधियों के रिक्त पदों को भरने के

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 08:54 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 08:54 PM (IST)
चक्रवाती तूफान के बीच आज मतदान
चक्रवाती तूफान के बीच आज मतदान

जासं, गिरिडीह: देवरी, जमुआ, धनवार एवं बिरनी प्रखंड में पंचायत प्रतिनिधियों के रिक्त पदों को भरने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव बुधवार को कराया जाएगा। एक मुखिया, चार पंचायत समिति एवं दो वार्ड सदस्यों के लिए 16 हजार से अधिक वोटर 52 मतदान केंद्रों में बुधवार को वोट डालेंगे। पंचायत उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सभी 52 मतदान केंद्रों में पुलिस के सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे।

loksabha election banner

इसे लेकर मंगलवार को डिस्पैच सेंटर झंडा मैदान में दिनभर गहमा-गहमी का माहौल रहा। संबंधित सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में सभी चुनाव अधिकारी, कर्मी एवं सुरक्षा पदाधिकारियों को रवाना किया गया। प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों को उपायुक्त नेहा अरोड़ा एवं एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने संयुक्त रूप से कई निर्देश दिए। स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अगर कहीं कोई विवाद होता है तो इसकी सूचना अविलंब वरीय पदाधिकारियों को देने के साथ ही नियंत्रण कक्ष को दें। सभी आपस में समन्वय बनाकर काम करें। चुनाव सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। अंतिम समय में अगर कोई कतार में खड़ा रहता है, तो वोट देने के बाद ही उस लाइन को समाप्त किया जाए।

64 पुलिस पदाधिकारियों को किया गया प्रतिनियुक्त: शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 64 पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्हें सहयोग करने के लिए 347 सशस्त्र पुलिस बल एवं 104 लाठी पुलिस बल को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावे 7 सेक्टर दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। ऑब्जर्वर को रिपोर्ट करने के लिए 20 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। चुनाव में 104 मतदान पेटियों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए 52 पीठासीन पदाधिकारी, 52 प्रथम मतदान पदाधिकारी एवं 52 द्वितीय मतदान पदाधिकारी को ड्यूटी में लगाया गया है। इनके अलावे तीनों पदों के लिए दस-दस पदाधिकारी अतिरिक्त रिजर्व में रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें भी काम पर लगाया जाएगा।

24 प्रत्याशी मैदान में: उपचुनाव में 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें पंसस के लिए देवरी में दो, जमुआ में तीन व धनवार में सात उम्मीदवार हैं जबकि मुखिया पद के लिए बिरनी में आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी प्रकार वार्ड सदस्यों के लिए देवरी से दो व धनवार से दो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनका चुनाव कराने के लिए निर्वाचन विभाग की तरफ से 52 मतदान केंद्रों की स्थापना की गई है। इसमें जमुआ में 8, धनवार में 20, बिरनी में 11 व देवरी में एक मतदान केंद्र पदस्थापित किया गया है। सात पदों के लिए चुनाव होना है, जिसमें पंसस के लिए देवरी में एक, जमुआ में एक एवं धनवार में दो, बिरनी में मुखिया के लिए एक, देवरी में वार्ड सदस्य के लिए एक एवं धनवार में एक पद शामिल हैं। इस चुनाव में 16134 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसमें 8451 पुरुष एवं 7683 महिला वोटर शामिल हैं।

एक पंसस व 87 वार्ड पार्षद निर्विरोध विजयी घोषित: नामांकन एवं नाम वापसी के बाद एक पंचायत समिति सदस्य एवं 87 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। इनके विरोध में अन्य कोई उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र नहीं भरा था। इस कारण सारी प्रकिया पूरी करने के बाद इन सभी को विजयी घोषित कर दिया गया था। सभी को संबंधित क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारियों ने प्रमाणपत्र दे दिया है। नाम वापसी की अंतिम तिथि को मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों के छह उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन प्रपत्र वापस ले लिया। इसमें देवरी प्रखंड के पंसस के दो अभ्यर्थी, बिरनी प्रखंड के मुखिया के तीन एवं गिरिडीह से वार्ड सदस्य के एक उम्मीदवार ने अपना-अपना नाम वापस ले लिया था। जो निर्विरोध विजयी घोषित किए गए हैं, उसमें गांडेय से एक पंसस, गावां से एक, तिसरी से चार, देवरी से 15, जमुआ से नौ, धनवार से तीन, बिरनी से दो, सरिया से चार, बगोदर से पांच, डुमरी से सात, पीरटांड़ से 12, गिरिडीह से पांच, बेंगाबाद से छह एवं गांडेय प्रखंड से 14 वार्ड सदस्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.