बिरनी में झामुमो में लगी जंग साफ हुई
बिरनी बलिया पंचायत अंतर्गत कोडराटांड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक सदस्यता अभियान को
बिरनी : बलिया पंचायत अंतर्गत कोडराटांड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को हुई। इसमें पंचायत के विभिन्न गांवों के 40 लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इसमें निर्णय लिया गया कि बिरनी में झामुमो में जो जंग लगी थी वह साफ हो गई है। बिरनी में पूर्व की तरह झामुमो के नेता व कार्यकर्ता सजग हो गए हैं। मौके पर प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कमेटी सदस्य मजीद अंसारी ने की, जबकि संचालन फागू अंसारी ने किया। मौके पर अर्जुन मंडल, राजू अंसारी, कृष्ण मुरारी प्रसाद, सदीक अंसारी, भिखारी राय, मनोज हांसदा, रिजवी अंसारी, महबूब अंसारी, मंजूर अंसारी, अर्जुन मंडल, सुरेश मरांडी, उगन मंडल, बुधन मुर्मू, दिनेश तुरी, डोडां मुर्मू, विनोद मंडल, इदरीस अंसारी आदि उपस्थित थे।