Move to Jagran APP

कुर्मी समाज ने लिया कुरीतियों को दूर करने का संकल्प

सरिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय छोटकी लुतियानो में गुरुवार को कुर्मी-कुड़मी विकास मोर्चा की ब

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 07:04 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 07:04 PM (IST)
कुर्मी समाज ने लिया कुरीतियों को दूर करने का संकल्प

सरिया : उत्क्रमित उच्च विद्यालय छोटकी लुतियानो में गुरुवार को कुर्मी-कुड़मी विकास मोर्चा की बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष नारायण महतो, जिला संरक्षक छोटन प्रसाद तथा लखन मेहता उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से समाज में फैली कुरीतियों एवं अंधविश्वास के खिलाफ चर्चा की गई। दहेज प्रथा व बाल विवाह रोक लगाने का सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया। समाज के जागरूक लोगों ने तकनीकि, रोजगार एवं नारी शिक्षा को बढ़ावा देने को जागरूकता फैलाने की बात कही। इसमें 21 सदस्यीय संचालन समिति का भी गठन किया गया। अध्यक्षता टेकलाल महतो ने की जबकि संचालन रामलखन महतो ने किया। मौके पर पतिचरण महतो, लखन मेहता, टेकलाल महतो, रामलखन महतो, जयलाल महतो, छत्रधारी महतो, रोहन महतो, टहल महतो, परमवीर कुमार संजय, कैलाश महतो, अजय महतो, जीवाधन महतो, जयप्रकाश महतो, डॉ. आलोक महतो, मुकेश कुमार, अजय कुमार महतो, छत्रधारी महतो, राजेंद्र महतो, दिनेश महतो, अशोक कुमार, पियारी महतो आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.