Move to Jagran APP

नौ राज्यों के लोककलाओं का साक्षी बनेगा शहर

गिरिडीह सांस्कृतिक संस्था कला संगम की ओर से मोती सिनेमा हॉल में तीन से पांच अप्रैल तक आय

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 07:12 PM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 07:12 PM (IST)
नौ राज्यों के लोककलाओं का साक्षी बनेगा शहर
नौ राज्यों के लोककलाओं का साक्षी बनेगा शहर

गिरिडीह : सांस्कृतिक संस्था कला संगम की ओर से मोती सिनेमा हॉल में तीन से पांच अप्रैल तक आयोजित होने वाली स्व. जगदीश प्रसाद कुशवाहा स्मृति अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य व मॉडर्न नृत्य प्रतियोगिता को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। संस्था के ओर से गुरुवार को ईश्वर स्मृति भवन में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई। वार्ता के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. परिमल सिन्हा, उपाध्यक्ष पंकज ताह, एके सिन्हा, सचिव सतीश कुंदन, सह सचिव मदन मंजर्वे मौजूद थे।

loksabha election banner

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सिन्हा ने बताया कि पूरा कार्यक्रम कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुआ किया जाएगा।

सचिव कुंदन ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 राज्यों की कला टीमों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण महाराष्ट्र, जम्मू, हरियाणा सहित छह राज्यों की टीमों को आने से रोका गया है। अब नौ राज्यों की टीमें भाग लेंगी, जिसमें मणिपुर, ओड़िसा, बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात शामिल है। प्रतियोगिता में 13 बहुभाषी नाटकों का मंचन किया जाएगा। जिसमें तड़पता कर्ण, गबरघिचोर, पंक्षी ऐसे आते हैं, राधा की नौटंकी, दिग्दर्शक, बेवफा, मोह, बंगला नाटक थोर, चेतोणे चैतन्य, अथ मानुष कथा, माउंटेनमैन दशरथ मांझी का मंचन होगा। नृत्य में छऊ, झूमर, कत्थक, ब्रेक डांस का प्रदर्शन होगा।

--संस्था के फाउंडर सदस्यों के नाम पर रखा गया है हॉल व आवास : कलाकारों का आवास स्व. शंकर प्रसाद बक्सी नगर ईश्वर स्मृति भवन को, प्रो. शम्भू शरण सिन्हा नगर जालान धर्मशाला को, प्रो. रघुनंदन प्यास नगर वर्णवाल धर्मशाला को तथा कार्यक्रम स्थल मोती सिनेमा हॉल को स्व. राजकुमार सिंह नगर रखा गया है। ये सभी संस्था के फाउंडर सदस्य थे। जिन्होंने अपने मेहनत पर संस्था को आगे बढ़ाया। अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने कहा कि कोरोना काल में सुना पड़ा रंगमंच में नई ऊर्जा लाने के लिए यह कार्यक्रम कराया जा रहा है।

कार्यक्रम को तीन चरणों में रखते हुए प्रथम दिन मुख्य अतिथि विधायक सुदिव्य कुमार, पूर्व जयप्रकाश वर्मा, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, विशिष्ट अतिथि कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, उप मेयर प्रकाश राम, उद्योगपति अमरजीत सिंह सलूजा, संरक्षक राजेंद्र बगेड़िया प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।

----नरेंद्र सिन्हा के जयंती पर होगा मॉडर्न डांस : दूसरे दिन सुबह 11 बजे स्व. नरेंद्र सिन्हा की स्मृति में मॉडर्न डांस प्रतियोगिता होगी। चार अप्रैल को स्व सिन्हा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह विशेष आयोजन किया गया है। जिसके अतिथि एनडीसी डॉ. सुदेश कुमार, संरक्षक अजय कुमार सिन्हा, अजय बगेड़िया, श्रेयांस जैन होंगे। अपराह्न तीन बजे स्व. दिगंबर प्रसाद स्मृति सम्मान तथा स्मारिका विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी अमित रेणु, जामताड़ा एसपी दीपक कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सह संरक्षक प्रेरणा दीक्षित, संरक्षक सतविदर सिंह सलूजा, प्रो विवेकानंद, जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा आदि रहेंगे। तीसरे दिन राज्य कर आयुक्त अशेष कुमार चौधरी, प्रख्यात रंगकर्मी अजय मलकानी, बॉलीबुड फिल्म एडिटर दिलीप देव अतिथि होंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश सहाय तथा स्वागताध्यक्ष पंकज कुमार ताह एवं डॉ. परिमल सिन्हा और संचालन सतीश कुंदन करेंगे।

वार्ता के दौरान मीडिया प्रभारी सुनील मंथन शर्मा, विनोद शर्मा, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, सिद्धांत रविश, शुभम आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.