विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हीरोडीह में तनाव बरकरार, पुलिस तैनात

By JagranEdited By:
Published: Tue, 05 Nov 2019 02:04 AM (IST)

छठ घाट पर झंडा उखाड़ने के चलते हीरोडीह थाना क्षेत्र के बदडीहा कसियोटोल में उत्पन्न गतिरोध को समाप्त करने की सारी कोशिशें सोमवार को विफल हो गयी।दिन भर बैठकों एवं मान मनौवल का दौर चलता रहा।दोनों पक्ष के अमनपसंद लोगों ने भरसक कोशिशें की।तनाव को कम करने के प्रयास में खोरीमहूआ के एस डी एम धिरेन्द्र सिंहएस डी पी ओ नवीन कुमार सिंह जमूआ के बी दी ओ बिनोद कर्मकारसी ओ रामबालक प्रसाद पुलिस इंस्पेक्टर विनय राम दिन भर कसियोटोल एवं ब

हीरोडीह में तनाव बरकरार, पुलिस तैनात
हीरोडीह में तनाव बरकरार, पुलिस तैनात

गिरिडीह : छठ घाट पर झंडा उखाड़ने के कारण हीरोडीह थाना क्षेत्र के बदडीहा व कसियोटोल में उत्पन्न गतिरोध को समाप्त करने की सारी कोशिशें सोमवार को विफल हो गई। दिनभर बैठकों व मान मनौव्वल का दौर चलता रहा। तनाव को कम करने के प्रयास में खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र सिंह, एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह, जमुआ बीडीओ विनोद कर्मकार, सीओ रामबालक प्रसाद, पुलिस इंस्पेक्टर विनय राम दिन भर कसियोटोल एवं बदडीहा में कैंप किए रहे। दोनों पक्षों के साथ बैठक कर समझाते बुझाते रहे। दोनों पक्ष आपस में मिल भी जाते लेकिन कतिपय कट्टरपंथी लोगों के कारण बात बनते-बनते रह गई। मामला वृहत रूप न ले इसके लिए कसियोटोल में पुलिस बल के जवान तैनात कर दिए गए। सुलह की कोशिशें जारी हैं।

बताते चलें कि रविवार को छठ के समापन के बाद नारायणसिंहडीह छठ घाट पर लगे झंडे को कसियोटोल के कुछ लड़कों ने उखाड़कर फाड़ दिया था। उसी को लेकर दों समुदायों के बीच तनाव हो गया था। ग्रामीणों ने तीन लड़के को घटनास्थल पर ही पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। शांति की कोशिशों में मुस्लिम अंसारी, खलील सरफराज, विवेकानंद सिन्हा, सुरेश सिंह, अजय वर्मा, प्रवीण वर्मा, हरिहर वर्मा सहित कई लोग लगे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।