खलिहान में धड़क रहे थे दिल, ग्रामीणों ने कराया बाल विवाह
संवाद सहयोगी सियांटाड सोमवार शाम करीब छह बजे नाबालिग प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़
संवाद सहयोगी, सियांटाड: सोमवार शाम करीब छह बजे नाबालिग प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ कर जबरन शादी करा दी। मामला नवडीहा ओपी क्षेत्र के उखरसाल गांव का है। लड़का व लड़की की उम्र क्रमश: 17 व 16 साल है। रविवार रात करीब 11 बजे लड़की से मिलने के लिए लड़का उसके घर आया था। रात में लड़की अपना खलिहान के पीछे छिपकर उससे बात कर रही थी। इसी बीच स्वजन लड़की को घर से गायब पाकर खोजबीन करने लगे। तब खलिहान के पीछे दोनों को एकांत में बात करते पकड़े गए। इसके बाद स्वजनों ने लड़के पर शादी करने का दबाव बनाने लगे। लड़के ने शादी करने से इन्कार किया तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले कि सूचना पाकर नवडीहा ओपी प्रभारी सरोज सिंह चौधरी दलबल के साथ पहुंचे और प्रेमी जोड़े को पकड़ कर रात्रि में ही ओपी ले गए। दोनों को पुलिस की कस्टडी से छुड़ाने के लिए ओपी में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। अंतत: पुलिस ने शाम को चार बजे दोनों लडका-लड़की को परिजन के जिम्मेदारी पर छोड़ दिया। ओपी से छुड़ाकर दोनों को लड़की के घर ले जाया गया। सोमवार शाम करीब छह बजे लड़का-लड़की की शादी करा दी गई।
दोनों में पिछले एक वर्ष से चल रहा था प्रेम- प्रसंग :- ग्रामीणों ने बताया कि दोनों लड़का लड़की मे पिछले एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों की मुलाकात एक वर्ष पूर्व एक शादी समारोह में हुई थी। यहां से दोनों की बातचीत शुरू हुई । दोनों अक्सर मिलना-जुलना करते थे। नवडीहा ओपी प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि दोनों परिवारों की र•ामंदी से लड़का को छोड़ दिया गया है ।