दुकान के बाहर सो रहे सर्वेयर को पेट्रोल डाल जलाया गयाः Giridih News
रात करीब 11 बजे त्रिभुवन पंडित की चीख सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि वे बुरी तरह से जल रहे थे। उन्हें रात में ही पहले तिसरी अस्पताल ले गए।
By mritunjayEdited By: Published: Wed, 19 Jun 2019 12:18 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 12:18 PM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। तिसरी थाना अंतर्गत पालमरुआ गांव में बीती रात अज्ञात लोगों ने दुकान के बाहर खटिया पर सो रहे 65 वर्षीय वृद्ध अमीन त्रिभुवन पंडित को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया। इलाज के क्रम में बुधवार सुबह धनबाद के पीएमसीएच में मौत हो गयी।
त्रिभुवन प्रतिदिन की तरह मंगलवार की रात अपनी दुकान के बाहर खटिया पर सोए हुए थे। रात करीब 11 बजे त्रिभुवन की चीख सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि वे बुरी तरह से जल रहे थे। उन्हें रात में ही पहले तिसरी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद वहां से सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल से पीएमसीएच धनबाद में रेफर कर दिया गया। इलाज के दाैरान बुधवार सुबह माैत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस घटना स्थल पहुची है। हत्या क्यों की गयी, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें