Move to Jagran APP

बराकर नदी में बहा 12 वर्षीय छात्र, खोजने में जुटा प्रशासन

संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के राजदहधाम के पास बराकर नदी में नहाने गया

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 06:16 PM (IST)
बराकर नदी में बहा 12 वर्षीय छात्र, खोजने में जुटा प्रशासन
बराकर नदी में बहा 12 वर्षीय छात्र, खोजने में जुटा प्रशासन

संवाद सहयोगी, सरिया (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र के राजदहधाम के पास बराकर नदी में नहाने गया 12 वर्षीय छात्र दिवाकर वर्मा नदी की तेज धार में बह गया। उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सरिया प्रखंड के नीमाटांड़ गांव निवासी राजू वर्मा का 12 वर्षीय पुत्र दिवाकर वर्मा तथा उसका मित्र प्रवीण वर्मा, विशाल वर्मा, किशोर वर्मा व धीरज वर्मा बराकर नदी नहाने के लिए रविवार सुबह लगभग 10 बजे गए थे। नहाने के क्रम में सभी छात्र पानी की तेज धार में बहने लगे। बहते हुए बच्चों पर पवित्र राजदहधाम में स्नान करने आए यात्रियों की नजर पड़ी। वहां उन सभी के प्रयास से चार बच्चों को बचा लिया गया, जबकि दिवाकर वर्मा का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही सरिया एसडीपीओ बिनोद कुमार महतो तथा थाना प्रभारी विकास कुमार पासवान सदलबल राजदहधाम पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की पर चार घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया।

loksabha election banner

एसडीपीओ ने बताया कि नदी की तेज धार में छात्र के बहने की सूचना मिली है। यह घटना बहुत ही दुखद है। उसका पता करने के लिए रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है जो कुछ ही समय में पहुंचने वाली है। दिवाकर के चाचा रमा महतो ने बताया कि वह सरिया स्थित कल्पतरु विद्यालय का छात्र है। कभी वह नदी नहीं जाता था। आज छुट्टी का दिन होने के कारण अपने कुछ साथियों के साथ वह बराकर नदी चला गया, वहां नहाने के क्रम में पानी की तेज धार में वह बह गया। सूचना मिलते ही गांव तथा परिवार के लोगों ने नदी के किनारे लगभग 5 किलोमीटर तक उसकी खोजबीन की। थाना प्रभारी पासवान ने बताया कि बहे किशोर की खोजबीन के लिए खंडोली से गोताखोरों को मंगाया जा रहा है। इधर, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक विनोद कुमार ¨सह बराकर नदी पहुंचे और हादसे की जानकारी ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.