विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता का श्राद्ध खत्म भी नहीं हुआ, हादसे ने छीन लिया बेटा; गिरिडीह के भरकट्टा में पसरा मातम

Published: Sat, 26 Sep 2026 03:05 PM (IST)

Giridih News: पिता के श्राद्ध के दौरान एक बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे परिवार और गांव ...और पढ़ें

मृतक शव के साथ सड़क जाम करतीं महिलाएं। (फोटो जागरण)

मृतक शव के साथ सड़क जाम करतीं महिलाएं। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. पिता के श्राद्ध के दौरान बेटे की सड़क हादसे में मौत।

  2. गिरिडीह के गारागुरो में बाइक टक्कर से छोटेलाल यादव की मृत्यु।

  3. मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह)। पिता का श्राद्ध खत्म भी नहीं हुआ और ब्रह्मभोज में ही पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। कोडरमा-कोवाड-भरकट्टा मुख्य मार्ग पर भरकट्टा ओपी क्षेत्र के गारागुरो के समीप हुए सड़क हादसे में साले की मौत हो गई, जबकि उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

Suresh Yadav

मृतक गारागुरो निवासी 45 वर्षीय छोटेलाल यादव था, जबकि घायल मृतक का जीजा जमुआ थाना क्षेत्र के कुसैया निवासी 50 वर्षीय छत्रधारी यादव है। घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे की है।

बताया जाता है कि छोटेलाल यादव के पिता का श्राद्ध कर्म चल रहा था। शाम को वह घर से कुछ सामान फेंकने के लिए बाहर गया था। उसके साथ उसका जीजा छत्रधारी यादव भी था। दोनों पैदल ही घर लौट रहे थे।

घर से महज 20 मीटर पहले मुख्य सड़क पर अंधेरा और तेज बारिश के कारण सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

आवाज सुनकर स्वजन और ग्रामीण पर पहुंचे और दोनों को तुरंत इलाज के लिए गिरिडीह के मर्सी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने छोटेलाल यादव को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि जीजा छत्रधारी यादव का इलाज चल रहा है।

स्वजन देर रात ही शव को घर ले आए। शव घर पहुंचते ही पुत्र-पुत्री और स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। स्वजन की चीख-पुकार से पूरे गांव में कोहराम मच गया।

पिता के श्राद्ध के बीच बेटे की मौत से स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टक्कर मारने वाला घटना स्थल पर बाइक को छोड़ अंधेरे का लाभ उठा भाग निकला ।

मुआवजा के लिए रोड जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और स्वजन ने शनिवार सुबह छोटेलाल यादव के शव को कोडरमा-भरकट्टा मुख्य मार्ग पर गारागुरो के पास घर के सामने रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों के लिए मुआवजा और घायल के इलाज की मांग की।

दो साल पूर्व हुई थी पत्नी की मौत

मृतक की पत्नी कलवा देवी उर्फ पार्वती देवी का निधन दो साल पहले हो गया है। मृतक के पिता भोला यादव की 13वीं भी नहीं हुआ और उनके पुत्र का भी 12 वीं के श्राद्ध क्रम में ही निधन हो गया।

मृतक के नाबालिग पुत्र-पुत्री हैं। मृतक की वृद्ध मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वह रो रो कर कही जा रही थी कि पति का भोज भी खत्म नहीं हुआ कि पुत्र भी इस दुनिया से चल बसा।

आश्वासन पर हटा सड़क जाम हटा

सड़क जाम की सूचना पर भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय, एएसआइ जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। काफी देर तक ग्रामीणों व स्वजन से वार्ता होने पर करीब पांच घंटा के बाद युबह 10 बजे सड़क जाम हटाया गया।

स्वजन की मांग पर ओपी प्रभारी के आश्वासन देने के बाद शव को उठाने दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की, क्योंकि बारिश और अंधेरे में अक्सर हादसे होते रहते हैं। एक माह पूर्व अगस्त में भी अज्ञात वाहन एक बाइक को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया।बाइक पर सवार इसी गांव के माता-पिता घायल हो गए थे, जबकि पुत्री की मौत हो गई थी।

सड़क जाम में उप प्रमुख शेखर शरण दास ,जिप सदस्य सूरज सुमन , भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ,मुखिया कंचन देवी के ससुर ईश्वर मंडल , भाजपा नेता रामु यादव ,मनोज यादव, चैतलाल यादव, तिलक वर्मा , राजकमर वर्मा आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें- गिरिडीह में जंगली बिरनियों का आतंक: एक माह में 5 की मौत, 150 से अधिक घायल; खेत-जंगल जाने से डर रहे ग्रामीण

यह भी पढ़ें- मैगी खाने पहुंचे दारोगा पुत्र को भीड़ ने घेरा, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या; गिरिडीह में मॉब लिंचिंग से सनसनी