झारखंड विकास मोर्चा में सोशल मीडिया के प्रभारियों की नियुक्ति
जासं, गिरिडीह: बाबूलाल मरांडी के आवास में शनिवार को झाविमो की बैठक हुई। इसमें मुख्य अ
जासं, गिरिडीह: बाबूलाल मरांडी के आवास में शनिवार को झाविमो की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि सूचना तकनीक सह मीडिया के केंद्रीय प्रभारी पंकज पांडेय एवं विशिष्ठ अतिथि छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी शैलेन्द्र हा•ारा एवं प्रमंडलीय सह प्रभारी र•ा खान भी उपस्थित हुए। जिलाध्यक्ष महेश राम एवं जिला महासचिव सुमन सिन्हा की उपस्थिति ने टीम को ऊर्जा देने का काम किया। इसमें सोशल मीडिया को सशक्त एवं धारदार बनाने को प्रखंड प्रभारियों एवं सह प्रभारियों को दिशा निर्देश दिया गया। नए सिरे से देवरी प्रखंड के लिए जयप्रसाद दास एवं पीरटांड़ के लिए मंटू कुमार साव को प्रभारी मनोनीत किया गया।
अध्यक्षता जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या व संचालन मीडिया के सह-प्रभारी दीपक भारती ने किया। मौके पर नगर अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी राजेश जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज पंडित, संतोष पांडेय, महेन्द्र दास, सुरेश पासवान, मो. कलाम, जागो रजक, मंजूर अंसारी आदि उपस्थित थे।