संकुल स्तरीय गायन प्रतियोगिता में जेएनवी धनबाद ने बाजी मारी
संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह) : जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय में बुधवार को संकुल स्तरीय समू
संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह) : जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय में बुधवार को संकुल स्तरीय समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों के स्वागत गान व प्राचार्य एस त्यागराजन के स्वागत भाषण के साथ विभिन्न जिलों से आए अतिथियों का अभिनंदन किया गया।
गिरिडीह, कोडरमा, साहेबगंज, धनबाद और जामताड़ा के बीच लॉटरी के माध्यम से गायन प्रतियोगिता का क्रम निर्धारित किया गया।
कार्यक्रम का आगाज करते हुए जेएनवी गांडेय के छात्र छात्राओं ने शत शत नमन भारत माता.. गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों के दिलों में देशभक्ति का संचार कर दिया। जेएनवी धनबाद ने उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती, जेएनवी कोडरमा ने हमको अपने भारत की माटी से अनुपम प्यार है, जेएनवी साहेबगंज ने उठो जवान देश की एवं जेएनवी जामताड़ा ने भारत भूमि सूर्य बनकर जगमगाएगी गीत प्रस्तुत कर गांडेय की फिजां में देशभक्ति की भावना फैला दी। निर्णायक मंडली में शामिल एसएसवीएम के शिक्षक मनीष कुमार पाठक, सीसीएल डीएवी के भानुदय कुमार भक्त एवं केंद्रीय विद्यालय की शिक्षिका डॉ. अनामिका प्रकाश ने निर्णय सुनाया। 153 अंक लाकर जेएनवी धनबाद प्रथम, 150 अंक के साथ जेएनवी गिरिडीह गांडेय द्वितीय एवं 135 अंक के साथ जेएनवी साहेबगंज तृतीय स्थान पर रहा।
प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय में किताबी शिक्षा के साथ साथ खेलकूद, गायन, चित्रकला आदि गुणों के विकास होना आवश्यक है। बताया कि अच्छे गायन के लिए जेएनवी धनबाद का चयन 15 सितंबर को सरायकेला में होने वाली क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। मौके पर उप प्राचार्य डी के प्रसाद, रंजन ¨सह, डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, मो. सईद, जागेश्वर महतो, कृष्णा यादव, डी एन महतो, सुरेश कुमार, आर के तिवारी समेत अन्य थे।