शमद-शहादत गिरोह का शूटर गिरफ्तार
लूटपाट व गोलीकांड में शामिल रहने वाला शमद-शहादत गिरोह का कुख्यात अपराधी को पुलिस की टीम गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है। गिरफ्तार आरोपित इमरान अंसारी उर्फ नेपाली गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमरवा गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस की टीम ने अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से की है। इसकी जानकारी पुलिस लाइन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता करने के क्रम में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतबाहन उरांव ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि नेपाली अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट से लेकर गोली मारने का काम करने में शामिल रहा है। इस गिरोह के एक सरगना समेत तीन अन्य को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। नेपाली खूंखार छवि का अपराधी रहा है और बात-बात पर गोली चलाने का काम करता था।
जागरण संवाददाता, गिरिडीह : लूटपाट व गोलीकांड में शामिल शमद-शहादत गिरोह के कुख्यात अपराधी इमरान अंसारी उर्फ नेपाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमरवा गांव का है। गिरिडीह, देवघर व धनबाद जिले में उसने कई वारदातों को अंजाम दिया। उसके पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस, दो मोबाइल व चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। उसकी गिरफ्तारी अहिल्यापुर थाना क्षेत्र की मुख्य सड़क से गुरुवार को की है। इसकी जानकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतबाहन उरांव ने शुक्रवार की शाम को पुलिस लाइन में दी।
एसडीपीओ ने बताया कि नेपाली अपने साथियों के साथ लूटपाट करता था। वह गोली मार कर लोगों को घायल करता था। इस गिरोह के तीन अन्य को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। नेपाली खूंखार छवि का अपराधी रहा है। वह बात-बात पर गोली चलाता था। इधर एक साल के क्रम में नेपाली अपने साथियों के साथ मिलकर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। लूटपाट करने, गाली मारने के अलावे अन्य मामले शामिल हैं। इसकी गिरफ्तारी को लेकर कई मर्तबा छापेमारी की गई थी। पूछताछ में उसने कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी। अपने साथियों के बारे में जानकारी दी। उसे न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेजा गया। यहां गांडेय के इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार ठाकुर, अहिल्यापुर थाना प्रभारी फैज अहमद व बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मौजूद थे।
------------
छापेमारी टीम में ये थे शामिल: एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम में एसडीपीओ के अलावे गांडेय के इंस्पेक्टर जीतेन्द्र कुमार ठाकुर, अहिल्यापुर थाना प्रभारी मो फैज अहमद, बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप महतो, पितांबर पांडेय, जोधन महतो, राजेश गोप आदि थे।