एसडीएम व डीएसपी ने लिया गांडेय की विधि व्यवस्था का जायजा
होली त्योहार में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर शनिवार शाम को गिरिडीह सदर एसडीएम राजेश प्रजापति एवं डीएसपी वन विनोद कुमार रवानी गांडेय प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बीडीओ हरि उरांव एवं सीओ धनंजय पाठक के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अपराध मुक्त होली मनाने को लेकर कई निर्देश दिए। इसके पूर्व उन्होंने प्रखंड के ताराटांड व अहिल्यापुर थाना क्षेत्र का भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया।
गांडेय : होली में विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर शनिवार शाम को गिरिडीह के सदर एसडीएम राजेश प्रजापति एवं डीएसपी वन विनोद कुमार रवानी गांडेय पहुंचे। उन्होंने बीडीओ हरि उरांव एवं सीओ धनंजय पाठक के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपराधमुक्त होली को लेकर कई निर्देश दिए। उन्होंने ताराटांड़ व अहिल्यापुर थाना क्षेत्र का भी भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों गांडेय थाना के एक कांड के सुपरविजन के लिए भी पहुंचे थे। बीते दिनों गांडेय अंचल से सीओ, सीआई व राजस्व कर्मचारी के फर्जी हस्ताक्षर से जमीन की रसीद निर्गत की गई थी। कुछ दिनों पूर्व गांडेय के पूर्व सीओ जहूर आलम ने गांडेय थाना में कुछ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज कराया था। पदाधिकारियों ने इस मामले की तहकीकात भी की।