Move to Jagran APP

सभी को कानून और अपने अधिकार की रखनी चाहिए जानकारी

गिरिडीह आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को विभिन्न पं

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 07:20 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 07:20 PM (IST)
सभी को कानून और अपने अधिकार की रखनी चाहिए जानकारी
सभी को कानून और अपने अधिकार की रखनी चाहिए जानकारी

गिरिडीह : आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को विभिन्न पंचायतों में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

loksabha election banner

खोरीमहुआ : धनवार के पांडेयडीह पंचायत सचिवालय में शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन बीडीओ रामगोपाल पांडेय, व्यवहार न्यायालय के प्रशिक्षु जेएम मोहित चौधरी, मानसी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी माया रानी ने संयुक्त रूप से किया। इसमें प्रधानमंत्री आवास, बाल विकास परियोजना, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मनरेगा, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि के स्टाल लगाए गए थे। वहां विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सभी स्टालों में लाभुकों से संबंधित मामले का आवेदन लिया गया। कई लाभुकों के बीच, ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, कंबल, जाब कार्ड, ग्रीन कार्ड आदि का वितरण किया गया। इसमें कई लोगों ने कोविड का टीका लिया। बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से दिव्यांग लाभुकों के बीच ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों की मुंहजूठी कराई गई। बीआरसी धनवार की ओर से व्हील चेयर, ब्रेलकिट, ब्लाइंड स्टीक आदि का वितरण किया गया। मौके पर एमओ जीतवाहन उरांव, सियाइंद्र नारायण यादव, बीपीआरओ प्रदीप कुमार, नाजिर राकेश कुमार, मुखिया ललिता देवी, नरेश रजक, वार्ड सदस्य संजू देवी, प्रभा देवी, उपमुखिया सुनील सिंह, प्रमोद राय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

सरिया : मंदरामो पूर्वी पंचायत सचिवालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार व आपके द्वार कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में न्यायिक अधिकारिता शिविर लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि सिविल जज अमीकर परवार थे। परवार ने कहा कि सभी को कानून और अपने अधिकार की जानकारी रखनी चाहिए। इसमें एसएचजी के बीच विभिन्न बैंकों से स्वीकृत सीसीएल राशि का डेमो चेक वितरित किया गया। इसमें जेआरजीबी सरिया से फ‌र्स्ट लिकेज 10 लाख व सेकंड लिकेज 18 लाख, केनरा बैंक से फस्ट लिकेज 11लाख व सेकेंड लिकेज 18 लाख और यूको बैंक से मिले 18 लाख रुपये का वितरण किया गया। दीदी बाड़ी का बीज, प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र, जाब कार्ड एवं केसीसी के स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया गया। मौके पर सीओ रमेशचंद्र तिवारी, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अनूप कुमार सिन्हा, जेएसएलपीएस के एफटीसी जयप्रकाश वर्मा, पीएलवी रीता कुमारी, कुलदीप यादव आदि थे।

बिरनी: तेतरिया सलयडीह पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार सह जिला विधि सेवा प्राधिकार शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को कानून व अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल एवं असहाय को प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र, ग्रीन राशन कार्ड, जाब कार्ड, धोती, साड़ी व लूंगी का वितरण किया गया। सिविल जज ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पौष्टिक आहार दिया गया। शिविर में जिला सिविल जज श्वेती सोरेन, प्रिया कुमारी, बीडीओ सुनील कुमार वर्मा, सीओ अशोक राम, निवर्तमान मुखिया रमियां देवी, पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी डा. नीरज कुमार गुप्ता, आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार दास, थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह, सुरेंद्र कुमार महतो, फ्रिदुल हसन, अभिषेक कुमार, संजीव जरुहार, रामप्रवेश चौधरी, सीताराम महतो, समीम अंसारी, गणेश कुमार, रूपनारायण वर्मा, बालेश्वर विश्वकर्मा, सलीम अंसारी, सुभाष वर्मा आदि शामिल थे।

देवरी: ढेंगाडीह पंचायत में बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, सीओ राजमोहन तुरी और डीपीआरओ शिवशंकर प्रसाद की उपस्थिति में आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना है। इसमें सैकड़ों लोगों ने समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किया। कुछ समस्याओं का निदान शिविर में ही कर दिया गया। मौके पर बीपीओ सुरेंद्र बरनवाल, एमओ ब्रह्मदेव पासवान, निवर्तमान मुखिया उषा कुमारी, संदीप कुमार, टहल रविदास, विकास कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.