पीरटांड़ में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता रैली
संवाद सहयोगी, पीरटांड़: पीरटांड़ के पालगंज पंचायत सचिवालय से गुरुवार को स्वच्छता जागरूकता
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 06:43 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 06:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पीरटांड़: पीरटांड़ के पालगंज पंचायत सचिवालय से गुरुवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। मुखिया कांति देवी, पंचायत समिति सदस्य सुनैना तिवारी व वार्ड सदस्य लुदरी देवी ने हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया। मुखिया ने बताया कि दस दिनों तक यह यात्रा पूरे पालगंज का भ्रमण करेगी, जिसमें आम नागरिकों को शौचालय उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। मौके पर रोजगार सेवक हसरत अली, कौलेश्वर दास, योगेंद्र तिवारी, मनोज साव, विष्णु साव आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें