सड़क दुर्घटना में जामताड़ा का होमगार्ड जवान घायल
गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक पर आ रहे जामताड़ा के होमगार्ड जवान को टक्कर मार दिया। इससे पचास वर्षीय होमगार्ड जवान पूरण मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रशासन के सहयोग से उसे इलाज के लिए गांडेय सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरिडीह ले जाया गया।
गांडेय: गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक पर आ रहे जामताड़ा के होमगार्ड जवान को टक्कर मार दी। इससे पचास वर्षीय होमगार्ड जवान पूरन मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रशासन के सहयोग से उसे इलाज के लिए गांडेय सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गिरिडीह ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार जामताड़ा के झिलुवा निवासी होमगार्ड जवान गांडेय के मरगोडीह से अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रहा था। गांडेय के जोराआम के पास एक बाराती जा रही बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी। पुलिस महेशमुंडा के पास से बोलेरो को पकड़कर थाना ले आई। बताया गया कि उक्त बोलेरो ताराटांड़ थाना क्षेत्र के नवादा से बाराती लेकर पचंबा जा रही थी। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष आपसी सहमति से मामले का निपटारा करने का प्रयास कर रहे थे।