Move to Jagran APP

असंतुलित होकर टाटा मैजिक से टकराई बाइक, तीन घायल

डुमरी/निमियाघाट (गिरिडीह) राष्ट्रीय राजमार्ग टू पर लक्ष्मणटुंडा मोड़ के पास गुरुवार की

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 01:02 AM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 01:02 AM (IST)
असंतुलित होकर टाटा मैजिक से टकराई बाइक, तीन घायल

डुमरी/निमियाघाट (गिरिडीह) : राष्ट्रीय राजमार्ग टू पर लक्ष्मणटुंडा मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान कल्हावार निवासी दूबलाल महतो के 19 वर्षीय पुत्र जितेंद्र महतो, परमेश्वर महतो के 18 वर्षीय पुत्र महेश महतो एवं 21 वर्षीय पुत्री विमला कुमारी (भाई बहन) के रूप में की गई। ये सभी अपने गांव कल्हावार से सतकिरा अपने मामा के घर जा रहे थे कि लक्ष्मण मोड़ के पास बाइक असंतुलित होकर एक टाटा मैजिक से टकरा गई जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। निवर्तमान प्रमुख यशोदा देवी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बारे में जानकारी ली।

loksabha election banner

दो भाइयों के बीच जमीन विवाद में मारपीट : बिरनी थाना क्षेत्र के डुमरूआ में दो सगे भाइयों त्रिभुवन महतो व रामकिशोर महतो के बीच वर्षों से जमीन विवाद चला आ रहा है। गुरुवार सुबह दोनों ने एक दूसरे का मकान तोड़ देने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के आधार पर थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच करने में जुट गए हैं। राजकिशोर महतो ने अपने भाई पर मारपीट करने व महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है तो वहीं त्रिभुवन महतो ने मकान तोड़ने का आरोप लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.