मधुबन में निकली जन्मकल्याणक शोभायात्रा
संवाद सहयोगी, पारसनाथ (गिरिडीह): जैनियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित सौरभांचल में चल रहे मज
संवाद सहयोगी, पारसनाथ (गिरिडीह): जैनियों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन स्थित सौरभांचल में चल रहे मजिनेंद्र जिन¨बब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल रथ व तरह-तरह की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा जन्मकल्याणक दिवस के अवसर पर निकाली गई। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। इस दौरान कई आकर्षक झांकियां भी सजाई गई थीं, जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो रहे थे।
शोभायात्रा सौरभांचल स्थित कार्यक्रम स्थल से निकलकर पांडुकशिला पहुंची, जहां कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। लगभग एक घंटे तक प्रभु के भजनों से मधुबन का वातावरण गुंजायमान रहा। आठ दिसंबर से यहां चल रहे इसमें प्रतिदिन दर्जनाधिक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पांडुकशिला में 1008 कलशों से जन्माभिषेक कराया गया। वहीं शचि ने पारस कुमार का श्रृंगार किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत नित्यमेह पूजा, पारस कुमार का जन्म, जन्मोत्सव बधाइयां आदि कार्यक्रमों से हुई। इस क्रम में गिरिडीह के एसपी सुरेंद्र कुमार झा भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां समिति ने उन्हें सम्मानित किया। शाम में मंगल आरती व तांडव नृत्य का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भक्तों को पारस कुमार के पालना व बाल क्रीड़ा की झलक भी देखने को मिली। मंगलवार को तपकल्याणक मनाया जाएगा।