दहेज प्रथा के खिलाफ निकाली रैली
खोरीमहुआ (गिरिडीह) : झारखंड एकता मंच के बैनर तले रविवार को धनवार के गांधी चौक स्ि
खोरीमहुआ (गिरिडीह) : झारखंड एकता मंच के बैनर तले रविवार को धनवार के गांधी चौक स्थित सर्कस मैदान से दहेज प्रथा, शिक्षा, बेरोजगारी, पलायन एवं बढ़ते अत्याचार के खिलाफ मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली पूरा धनवार बाजार का भ्रमण करने के बाद गावां के लिए कूच कर गई। रैली का नेतृत्व कर रहे मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनोद यादव, उपाध्यक्ष मनोज यादव आदि ने बताया कि यह रैली पूरे धनवार बाजार का भ्रमण कर खोरीमहुआ, हीरोडीह, जमुआ, मिर्जागंज के रास्ते गावां पहुंच सभा में तब्दील हो जाएगी। वहां दहेज प्रथा, पलायन, महिला अत्याचार आदि पर रोक लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। रैली में सचिव जीतेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, पिंटू यादव, योगेश पांडेय, सुनील यादव, मनीष ¨सह, प्रदीप यादव आदि शामिल थे।