आदिवासी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ बंद रहा तिसरी बाजार
संवाद सहयोगी, तिसरी (गिरिडीह): स्कूल जा रही आदिवासी नाबालिग छात्रा से सोमवार की सुबह सामू
संवाद सहयोगी, तिसरी (गिरिडीह): स्कूल जा रही आदिवासी नाबालिग छात्रा से सोमवार की सुबह सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ बुधवार को तिसरी बाजार पूरी तरह बंद रहा। तीन दिन बाद भी दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बंद का आह्वान राजधनवार के माले विधायक राजकुमार यादव ने किया था। झाविमो एवं झामुमो ने भी सड़क पर उतरकर आक्रोश जताया।
विधायक राजकुमार यादव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिवाद मार्च भी निकाला। विधायक ने कहा कि भाजपा के शासन में दुष्कर्म की वारदात बढ़ी हैं। जब ऐसी घटनाएं घटेंगी तो बेटियां कैसे विद्यालय में जाकर शिक्षा ग्रहण करेंगी? दोषी को सजा नहीं मिलेगी तो बेटियां दहशत में आ जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने मामले की जांच के लिए एसआइटी गठन की मांग की।
कहा कि यदि मामले का शीघ्र खुलासा कर पुलिस अपराधियों को जेल नहीं भेजती है तो माले उग्र आंदोलन करेगी।
बंद को सफल बनाने में जयंती चौधरी, धर्मेद्र यादव, मंटू शर्मा, रंजीत राम, जयनारायण यादव, बालेश्वर यादव, राजेंद्र यादव, विकास यादव, अशोक यादव, राजेश यादव, सिकंदर बैसखियार, भोला साव, राजू साहू, बालेश्वर यादव, रमेश हांसदा, जागो मरांडी, बड़की सोरेन, बुद्धू टुडू समेत कई अन्य लोग शामिल थे।
झाविमो-झामुमो ने भी निकाला प्रतिवाद मार्च: इधर झाविमो व झामुमो समर्थकों ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया। दोनों पाíटयों ने अलग-अलग प्रदर्शन कर प्रतिवाद मार्च निकाला। दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। झाविमो केंद्रीय सदस्य सुरेश साव ने कहा कि तीन बाद भी पुलिस दुष्कर्मी को पकड़ नहीं पाई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
केंद्रीय कमेटी सदस्य नुनूलाल मरांडी एवं रमेश टुडू ने समर्थकों के साथ थाना जाकर डीएसपी राजीव कुमार से दुष्कर्मियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
जेएमएम नेता नारायण यादव ने भी पार्टी समर्थकों संग घटना का विरोध किया। मौके पर नरेश यादव, बुधन मरांडी, किशुन यादव, सोनू हेंब्रम, मतियुस मरांडी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
अभी तक कोई सुराग नहीं: मामले में डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि जांच चल रही है। हालांकि अभी तक कोई सुराग नही मिला है। पीड़िता भी सही से बता नहीं पा रही है। पुलिस दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।