Move to Jagran APP

बारिश ने बढ़ाई परेशानी, घरों में दुबके रहे लोग

गिरिडीह गुरुवार की मध्य रात से हो रही रिमझिम बारिश ने लोगों को परेशानी बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 07:41 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 07:41 PM (IST)
बारिश ने बढ़ाई परेशानी, घरों में दुबके रहे लोग

गिरिडीह : गुरुवार की मध्य रात से हो रही रिमझिम बारिश ने लोगों को परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को लोग भींग कर हाट-बाजार व अन्य काम किया। रूक-रूक कर हो रही बारिश ने मौसम में पूरी तरह से नमी ला दी है और चल रही हवाओं के सर्द झोंकों से लोग सिहरन महसूस करने लगे हैं। बारिश के लोगों को दफ्तर से लेकर बाजार आने तक में परेशानी हुई। बाजारों में चहल पहल फीकी पड़ी रही। सड़कें सूनी पड़ी रहीं और लोग बारिश के कारण घरों में दुबके रहे। लोग आवश्यक कार्यों से घरों से बाहर बरसाती व छाता का सहारा लेते हुए निकल रहे थे और अपने आप को बारिश से बचा रहे थे। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिले गए हैं और खेतों में पहुंचकर कृषि कार्य में लग गए हैं। इधर बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों व नालियों का खस्ताहाल है। सड़कों पर जगह-जगह पानी का जमाव हो गया है। नालियों का पानी सड़क पर आने लगा है जो नगर निगम की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल रहा है। शहर के बभनटोली स्थित मुसद्दी गली निवासी रमेश भगत के घर पर विशाल पेड़ गिर गया। घर के लोग बाल बाल बच गए। इससे उन्हें हजारों की क्षति हुई है। मुहल्ले के लोग कई बार रेल प्रशासन को आवेदन देकर पेड़ की डाली छंटवाने की मांग कर चुके थे बावजूद इसके डाली नहीं काटी गई।

loksabha election banner

संस, पीरटांड़ : बारिश के कारण मांझीडीह व चिरकी के आसपास गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर दो जगहों पर पेड़ गिर गए। इससे आवागमन कई घंटे तक बाधित रहा। साथ ही पालगंज में बिजली के खंभे व कई पेड़ भी गिर गए। पलमा पथ के दोमुहानी नदी पर पुल से ऊपर पानी आ गया है। इससे आवागमन बाधित हो गया।

संस, डुमरी : गुरुवार रात हुई तेज बारिश में चिनो पंचायत के समदा निवासी वकिलचंद महतो के कच्चे मकान की दीवाल ध्वस्त हो गई। महतो उस मकान में देहाती नस्ल की गाय एवं बकरी पालन कर परिवार का भरण पोषण करता है। जानकारी पाकर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो पीड़ित व्यक्ति के घर पहुंचे और हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही सीओ से दूरभाष पर बात कर पीड़ित व्यक्ति को आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा देने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.