Move to Jagran APP

कॉरपोरेट घरानों की कठपुतली है सरकार: प्रदीप

गावां (गिरिडीह): झारखंड विकास मोर्चा की ओर से सोमवार को गावां प्रखंड मुख्यालय के सामने प्रदर्शन सह ध

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 09:35 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 09:35 AM (IST)
कॉरपोरेट घरानों की कठपुतली है सरकार: प्रदीप
कॉरपोरेट घरानों की कठपुतली है सरकार: प्रदीप

गावां (गिरिडीह): झारखंड विकास मोर्चा की ओर से सोमवार को गावां प्रखंड मुख्यालय के सामने प्रदर्शन सह धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार कॉरपोरेट घरानों की कठपुतली बन गई है। आमलोग महंगाई की मार से त्रस्त हैं जिन्हें बिजली, पानी, राशनकार्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बिजली विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास है लेकिन राज्य में बिजली की बदतर स्थिति बनी हुई है। बिजली के बिल में भी बेतहाशा वृद्धि की गई है। पतरातू थर्मल जैसे पावर हाउस को बेच दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के हित की न सोचकर बड़े बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के बारे में ही सोचती है। इस सरकार को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन कर किसानों की जमीन को छिनने का षड़यंत्र रचा जा रहा है ताकि उक्त जमीन उद्योगपतियों को दी जा सके। मैट्रिक का रिजल्ट पिछले अठारह वर्षों में सबसे बद्तर स्थिति में पहुंच गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती है। जहां पढ़ाई होती है उन स्कूलों को बंद करने की साजिश रची जा रही है। अस्पतालों में चिकित्सक नहीं हैं लेकिन लोगों का स्वास्थ्य बीमा करवाया जा रहा है। अलग राज्य के बाद बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सरकार ने एक नियम बनाया था कि जो झारखंड के रैयत होंगे उन्हें यहां नौकरी दी जाएगी लेकिन रघुवर दास की सरकार ने इस नियम को बदल दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने भी गरीब मजदूरों की बात कहकर चुनाव में जीत हासिल की और बाद में जनसमस्याओं को दूर करने में विफल तो साबित हुए ही गरीबों की लड़ाई लड़ते लड़ते अमीर भी बन गए। केंद्रीय सचिव सुरेश साव ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीति से झारखंड की जनता त्रस्त है। सभा को पूर्व विधायक गुरुसहाय महतो, जिलाध्यक्ष महेश राम, नुनूलाल मरांडी, अजय रंजन ¨सह, खालिद खलील, सत्यनारायण दास, शोभा यादव, इमरान अंसारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम यादव व संचालन प्रखंड महासचिव वहाब खान ने किया।

loksabha election banner

देवरी :पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने देवरी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण जरुरतों को पूरी नहीं कर पा रही है। सरकार अपनी दावे में खोखला साबित हो रही है। कहा कि आज पूरे राज्य में बिजली की स्थिति चरमरा गई है। गांव और शहर को मिलाकर दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। राज्य में आधा से अधिक चापानल खराब पड़े हैं। स्वास्थ्य सेवा अपने आप बीमार है। अस्पतालों की हालात भी काफी दयनीय है। रिम्स जैसे हॉस्पीटल में प्रतिवर्ष औसतन सौ बच्चों की मौत हो रही है। शिक्षा की स्थिति भी यहां काफी बदत्तर है। सरकार आम जनता के लिए नहीं बल्कि अपने चहेते लोगों के लिए काम रही है। आज जरूरत है जनता को सड़क पर उतरकर इसका विरोध करने की। इसके लिए सभी राजनीतिक दल के लोग संगठित होकर संघर्ष करें। मौके पर सत्यनारायण दास, प्रखंड अध्यक्ष अनिल चौधरी, मुजाहिद अंसारी, रामकिशुन हाजरा, सुरेश राय, महेंद्र राणा, बसारत अंसारी, ब्रह्मदेव ¨सह, सुरेन्द्र प्रसाद, पूर्व मुखिया रामेश्वर ¨सह, विकास मंडल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.