Move to Jagran APP

गांधी व शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

गिरिडीह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे जिले

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 06:02 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 06:02 PM (IST)
गांधी व शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
गांधी व शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

गिरिडीह : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। शैक्षणिक संगठनों के साथ-साथ राजनैतिक संगठनों ने भी इस मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। सभी ने बापू एवं शास्त्री के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

जिला झामुमो कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि बापू एवं शास्त्री के सपनों का भारत बनाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई। शाहाबादी ने कहा कि भारत ऋणी है दोनों महापुरुषों का जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता में योगदान दिया। संत कुमार लल्लू, संजीत सिंह पप्पू, संदीप डंगाइच, संजय सिंह, अनूप सिन्हा, गोपाल विश्वकर्मा, प्रकाश दास, समीर राज, पियूष सिन्हा, संतोष गुप्ता, नीलू सिन्हा आदि उपस्थित थे।

इधर नागरिक विकास मंच के कार्यालय शिवपुरी में गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई। मंच के संयोजक सह भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, मंच के सलाहकार योगेश महथा, वासुदेव राम, शंकर गोप, सुमन सिन्हा, मनीष कुशवाहा, प्रतीक कुमार, शैलेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार,आशीष कुमार, अजय गोप, कुमार गौरव, संतोष कुमार, सुमित कुमार, सिद्धित पार्थ आदि ने संबोधित किया।

गांधी जयंती और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर विश्व शांति दिवस के रुप में मनाते हुए छात्र वाहिनी के पुराने साथियों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश में हो रहे संवैधानिक अधिकारों पर हमले के लिए जनता को सचेत रहने की अपील की। किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग की। त्रिभुवन दयाल, धरनीधर, सतीश कुन्दन, रामदेव विश्वबन्धु, रविश आनंद, डॉ. बलभद्र महेश सिंह, पीएन सिंह आदि मौजूद थे।

बिरनी : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों व ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। मुखिया इंदु देवी, मुनावती बैठा, मीना देवी, देवनाथ राणा, पंसस मीना देवी, लक्ष्मण दास, ज्ञान विज्ञान समिति के प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, अली हुसैन, अजय विश्वकर्मा, पूर्व मुखिया रामू बैठा, कमल क्लब के प्रखंड अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, बुधन बैठा, शोभा ठाकुर, मोहन कुशवाहा, बहादुर वर्मा, सुरेंद्र कुमार वर्मा, भरत रजक, अजीत वर्मा, मुकेश यादव, सूरज मोदी आदि उपस्थित थे।

देवरी : प्रखंड के विभिन्न जगहों पर गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री की फोटो पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिय। विमल कुमार सिंह, मनोज कुमार राय, रामनारायण दास, रामसागर राय, पंकज राम, सत्यनारायण चौधरी आदि लोग मौजूद थे।

तिसरी : गांधी जयंती के अवसर पर ब्लॉक मोड़ के पास स्थित गांधी स्मारक की साफ-सफाई की गई। इसके बाद विभिन्न पार्टियों के नेता व युवाओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। भाजपा नेता हरिश साह, राकेश सिन्हा, मनोज यादव, उदय राय, राहुल यादव, इब्राहिम अंसारी, राजेश बरनवाल, आफताब अंसारी सहित कई नवयुवक शामिल थे।

सियाटांड : मलीडीह के युवाओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। सड़क में फैली गंदगी, प्लास्टिक व खरपतवार को हटाकर सड़क की सफाई की गई। इस अभियान को लेकर रामचंद्रन वर्मा का कहना है कि वर्षा के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़ युक्त हो जाती थी। लोगों को आवागमन में काफी फजीहत का सामना करना पड़ता था। साथ ही सड़क पर काफी मिट्टी का जमाव हो गया था इस कारण लोगों को और ज्यादा दिक्कत होती थी इसे देखते हुए युवाओं ने जेसीबी मशीन से राजेश कुमार के घर से केदार महतो घर तक मिट्टी को हटाकर पूरी तरह से आवागमन के लायक बनाया। पंकज वर्मा सदानंद, अशोक, विजय, पुना महतो, मनीष वर्मा, सुरेंद्र वर्मा आदि का सहयोग रहा।

खोरीमहुआ : राजधनवार के स्कूल-कॉलेजों के अलावा अन्य शिक्षण संस्थानों, सामाजिक, राजनीतिक व सरकारी कार्यालयों में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बरजो स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद सिंह के नेतृत्व में स्थानीय भाजपाइयों ने उनके सिद्धान्तों पर चलने का संकल्प लिया। नकुल राय, उपेंद्र सिंह, रवींद्र नाथ सिंह, अमित कुमार साव, गुड्डू सिंह, उदय सिंह, पवन सिंह, विजय अग्रवाल, राजेंद्र यादव, शुकर महतो, राजकुमार यादव, टिकू सिंह आदि शामिल थे।

गांडेय : गांडेय प्रखंड के विभिन्न स्थानों में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में प्रमुख मनीषा पांडेय, बीडीओ हरि उरांव, सीओ धनंजय पाठक, भरत लाल शर्मा, अभिषेक सिन्हा, प्रवीण गुप्ता आदि ने गांधी व शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके कार्यो को याद किया। इधर महेशमुंडा के बड़कीटांड़ में भी बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। राजकुमार रविदास, मेहबूब आलम, पैसेंजर यादव, अकलेश्वर राणा, सुजीत सिन्हा, सुखदेव शर्मा, किशुन गोप, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।

बेंगाबाद : प्रखंड परिसर में शुक्रवार को महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। प्रमुख रामप्रसाद यादव, उप प्रमुख उपेंद्र कुमार, भाजपा नेता राम रतन राम, रामलाल मंडल, सुरेंद्र लाल, सुनील आदि लोग उपस्थित थे।

सरिया : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रमारणी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बापू एवं शास्त्री के कृतियों का गुणगान कर पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। वहीं जल सहिया द्वारा महिलाओं के साथ बैठक कर उनके साथ हर घर नल का जल विषय पर चर्चा की। सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना के महत्व को भी बताया गया। गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। किरण वर्मा, प्रो.अरुण कुमार, स्वाति कुमारी, निर्मल कुमार मंडल, नेमंती देवी, जलसहिया शशि लता देवी, पार्वती देवी, मंजू देवी, अनिता देवी, बसंती देवी, मीना पांडेय, खुशबू कुमार, रानी कुमारी सहित अन्य लोगों ने सहयोग दिया।

देवरी : उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरूडीह के शिक्षकों एवं बच्चों ने कोविड-19 में विद्यालय बंद रहने की स्थिति में गांव के एक पेड़ के नीचे गांधी जी एवं शास्त्री जी को याद किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पप्पू कुमार ने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी हम भारत वासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं जिन्हें किसी भी परिस्थिति में याद करना हम सभी का कर्तव्य है। शिक्षक विजय कुमार शर्मा, शोभरण मंडल, अशोक मंडल, छात्रा प्रीति कुमारी, मधु कुमारी, चंपा कुमारी, कोमल कुमारी, आरती कुमारी, कृष्ण कुमार, कुलदीप कुमार आदि लोग शामिल थे।

----------------------

क्लब ने असहाय महिला को घर बनवाने में किया सहयोग

संस, खोरीमहुआ : महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के मौके पर जनता सेवा क्लब के सदस्यों ने लालबाजार पंचायत के जटाहाबर की एक असहाय महिला को फरिश्ता बनकर उसके उजड़े घर को बसाने में मदद की है। सदस्यों ने बरसात में ढह चुके महिला के घर की मरम्मत करने के लिए सहायता के रूप में एक दर्जन से अधिक एलबेस्टस खरीद कर दिया। गरजासारन पंचायत के टोला मोगलाही के रहनेवाले क्लब के अध्यक्ष मेराज आलम ने बताया कि जटाहाबर गांव की रहनेवाली खतीना खातून निहायत गरीब है। बरसात में उसका कच्चा घर ढह गया तो खतीना और उसके चार बच्चे बेघर हो गए। ग्रामीणों से उसका दुखड़ा सुना तो क्लब के सदस्यों ने उसे सहयोग के तौर पर उसकी मदद की। बताया कि सदस्यों के सहयोग से उसके उजड़ चुके घर को बनाने के लिए शुक्रवार को एलबेस्टस शीट को उसके घर पहुंचाया गया। मौके पर साजिद हुसैन, इकरामुल, अकबर अंसारी, जकाउल्ला अंसारी, दानिश अंसारी, इम्तियाज अंसारी, गुलाम रब्बानी, अजदक अंसारी, नौशाद अंसारी आदि मौजूद थे।

-----------

गांधी जयंती पर कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन

संस, बगोदर : गांधी जयंती पर शुक्रवार को बगोदर के सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश कुमार ने अटका में दीप ज्योति कंप्यूटर कोचिग सेंटर का उद्घाटन किया। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि इस सेंटर के खुलने से यहां के बच्चों को भी उच्च तकनिकी शिक्षा मिलेगी। मौके पर मुखिया जीवाधन मंडल, उपमुखिया प्रदीप प्रसाद, सुखदेव राणा, रघुनाथ प्रसाद, सरयू मंडल, अशोक मंडल, संजीत प्रसाद, सुरेंद्र कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

----------------------

लायंस क्लब ने फल व खाद्य सामग्री का किया वितरण

संस, राजधनवार : लायंस क्लब ऑफ राजधनवार द्वारा लायंस सेवा सप्ताह के दूसरे दिन गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न चिकित्सालयों में चिकित्सा करवा रहे मरीजों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस क्रम में संस्था के सदस्यों ने रेफरल अस्पताल राजधनवार, मंगलम नर्सिगहोम व सूर्या क्लिनिक में घूम-घूमकर भर्ती मरीजों के बीच फल एवं ब्रेड का वितरण किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष पंकज कुमार, राज कुमार वर्मा, अरविद कुमार, महेश कुमार, सुरेश कुमार, उत्पल त्रिवेदी, आशीष कुमार, शिवनंदन प्रसाद आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.