Move to Jagran APP

पौधारोपण कर भाजपाइयों ने डा. मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह भाजपा के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बुधवार को पूरे जिले में बि

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 08:43 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 08:43 PM (IST)
पौधारोपण कर भाजपाइयों ने डा. मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
पौधारोपण कर भाजपाइयों ने डा. मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह : भाजपा के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बुधवार को पूरे जिले में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। उनकी याद में जगह-जगह पौधारोपण भी किया गया। भाजपाइयों ने डा. मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में बलिदान दिवस मनाया गया। शाहाबादी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी 70 साल पहले देश की संसद में कहा था कि एक देश में दो निशान दो विधान नहीं चलेगा। इस मुद्दे को लेकर वह तत्कालीन सरकार से बगावत करते हुए अपनी आवाज को जनता तक पहुंचाने का काम करने लगे। इसी को लेकर वह पूरे देश में इसका प्रचार-प्रसार करने में लग गए, जिसमें उन्हें अपार जनसमर्थन प्राप्त हुआ। जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि हमारी पार्टी का नारा जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है। आज यह नारा इस धारा 370 के हटने पूर्ण हुआ। आज पूरा देश एक संविधान से चल रहा है। मौके पर सुभाष सिन्हा, संदीप डंगायच, नवीन सिन्हा, संतोष गुप्ता, संत कुमार लल्लू, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी, हरमिदर सिंह बग्गा, संजय सिंह, वीरेंद्र वर्मा, मनोज सिंह आदि थे। कोगड़ी व बरमोरिया में पौधारोपण कर बलिदान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, प्रखंड अध्यक्ष अनिल वर्मा, प्रभारी राजेश जायसवाल, चुन्नूकांत, गोपाल विश्वकर्मा, मनोज सिंह, मनोज मौर्या, गंगाधर दास, गोपाल मंडल, नेमचंद मंडल आदि उपस्थित थे। राजेश जायसवाल के आवास पर बलिदान दिवस मनाया गया। यहां राजेश जायसवाल, उज्ज्वल गुप्ता, विशाल गुप्ता, संतोष गुप्ता थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव कुमार विश्वकर्मा के धरियाडीह स्थित आवासीय कार्यालय में बलिदान दिवस मनाया। मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, आकाश सिंह, विवेक कुमार गुप्ता आदि थे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की नगर कमेटी ने पूर्व मेयर सुनील पासवान के आवासीय कार्यालय शीलतपुर में बलिदान दिवस मनाया। यहां अमित पासवान, रिकु रजक, चंदन दास, राकेश दास आदि थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन के आवासीय कार्यालय में बलिदान दिवस मनाया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, कामेश्वर पासवान, अशोक उपाध्याय, नवीन सिन्हा, हरमिदर सिंह बग्गा आदि थे। सुरेश प्रसाद मंडल एवं महेश राम के नेतृत्व में पालमो व महेशलुंडी पंचायत में बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया।

loksabha election banner

गांडेय : पाठक मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, अभिषेक पाठक, दीपक पाठक, बीरेंद्र पांडेय, रूद्रा संकेत कुमार, दुर्गा मंडल आदि थे।

अहिल्याुपर : उच्च विद्यालय अहिल्यापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। उनके नाम पर विद्यालय परिसर में पांच फलदार पौधे लगाए। मौके पर विनय सिंह, पुरुषोत्तम चौधरी, अरुण कुमार हाजरा, रामजी राम, सुरेंद्र लोहानी, बासुकी यादव, राजू मंडल, भागीरथ मंडल, रघुनंदन गोस्वामी, प्रसादी यादव, संजीव रंजन आदि थे।

देवरी : प्रखंड मुख्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में बलिदान दिवस मनाया गया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दारा हाजरा, प्रमोद गिरि, बिपिन गिरि, मंजू मरांडी आदि थे।

बगोदर : बगोदर बस पड़ाव स्थित पार्टी कार्यालय तथा खेतको में भाजपाइयों ने बलिदान दिवस मनाया गया। मौके पर पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, दौलत महतो, टेकलाल चौधरी, विश्वनाथ साव, राजू सिंह, दशरथ यादव, कार्तिक मंडल, प्रेमचंद महतो, गिरधारी महतो, मंटू यादव, शंकर महतो आदि थे।

राजधनवार : बरजो स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सह पूर्व आइजी लक्ष्मण सिंह की अगुवाई में बलिदान दिवस मनाया गया। मौके पर उदय सिंह,पंकज सिंह, श्रीकांत राय, विजय अग्रवाल थे ।

बिरनी : बिरनी व भरकटा मंडल में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में बनाया गया। साथ ही पौधारोपण किया गया। मौके पर लक्ष्मण दास, मनोज चंद्रवंशी, देवनाथ राणा, मनोहर राम, महेंद्र यादव, राजदेव साव आदि थे।

डुमरी : जामतारा पंचायत भवन सभागार में बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन कृष्णकांत शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत जायसवाल व विशिष्ट अतिथि प्रदीप जैन व बजल हेम्ब्रम थे। मौके पर मोतीलाल पंडित, आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, युगल यादव,केदार महतो,मोहन मंडल,विजय मेहता आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.