Move to Jagran APP

अनियंत्रित वाहन से वृद्ध महिला घायल

संस राजधनवार धनवार थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ घोड़थंबा मुख्य मार्ग स्थित चितरडीह में एक अनिय

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jun 2021 06:07 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jun 2021 06:07 PM (IST)
अनियंत्रित वाहन से वृद्ध महिला घायल
अनियंत्रित वाहन से वृद्ध महिला घायल

संस, राजधनवार: धनवार थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ घोड़थंबा मुख्य मार्ग स्थित चितरडीह में एक अनियंत्रित तीनपहिया वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को लगभग 11 बजे दिन चितरडीह निवासी तुलसी साव की 65 वर्षीय मां पैदल अपने घर वापस आ रही थी। इसी क्रम में डोरंडा की ओर से आ रहे तीनपहिया वाहन ने अनियंत्रित होकर महिला को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में उसे चिकित्सा के लिए ले जाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.