Move to Jagran APP

युवा कांग्रेस नेता के पिता का निधन

युवा कांग्रेस नेता के पिता का निधन

By JagranEdited By: Updated: Sat, 30 Jul 2022 09:07 PM (IST)
Hero Image
युवा कांग्रेस नेता के पिता का निधन

युवा कांग्रेस नेता के पिता का निधन

संस, बिरनी (गिरिडीह) : युवा कांग्रेस बगोदर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी कुबरी निवासी आबिद अंसारी के 75 वर्षीय पिता दाउद हुसैन अंसारी का निधन इलाज के क्रम में रांची में शुक्रवार देर शाम हो गया। शनिवार अहले सुबह उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। खबर सुनकर कई कांग्रेसी नेता उनके घर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे से लपेटकर उन्हे अंतिम विदाई दी। कांग्रेस नेता बासुदेव प्रसाद वर्मा ने कहा कि वे शुरू से ही कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेसी नेता एतवारी वर्मा, निरंजन राय, प्रमोद राय, यूसुफ अंसारी, सलीम अंसारी, डा. आशिक अंसारी आदि शामिल थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।