ट्रांसफार्मर लगने से रोशन हुआ शिवसिंहडीह मुहल्ला
संस, जमुआ: आठ दिन पहले जमुआ थाना परिसर में लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर जलने से परेशान
संस, जमुआ: आठ दिन पहले जमुआ थाना परिसर में लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर जलने से परेशान हो रहे लोगों को सोमवार से राहत मिल गई। उक्त ट्रांसफार्मर जलने से थाना सहित पूरा शिव¨सहडीह मुहल्ला अंधेरे में था। रविवार को दैनिक जागरण में एक सप्ताह से अंधेरे में शिव¨सहडीह शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों की नींद खुली। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को गिरिडीह से 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लाकर लगाया गया। रातभर उसे चार्ज करने के बाद सोमवार को लाइन चालू कर दी गई। स्थानीय सुधीर सिन्हा, नितेश चौरसिया, विजय सिन्हा, ओमप्रकाश सिन्हा, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, लक्ष्मणराम गुप्ता, प्रदीप वर्मा, ¨पकू सिन्हा, सविता मिश्रा आदि ने विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया है।