Move to Jagran APP

नेताजी की जयंती पर निकली झांकी, हुआ काव्य पाठ

संवाददाता गिरिडीह शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बामें महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर नेताजी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र शिक्षिका तनु प्रिया स्वीटी कुमारी सुनीता गुप्ता माया मरियम हासंदा वरीय शिक्षक प्रमोद कुमार राय

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 06:46 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:22 AM (IST)
नेताजी की जयंती पर निकली झांकी, हुआ काव्य पाठ
नेताजी की जयंती पर निकली झांकी, हुआ काव्य पाठ

गिरिडीह : महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती गुरुवार को पूरे जिला में धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न शिक्षण संस्थानों सहित अन्य स्थानों में जयंती के मौके पर नेताजी को याद किया गया। उन्हें श्रद्धंजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लोगों ने लिया। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों में कई कार्यक्रम भी किए गए।

loksabha election banner

शारदा कन्या मध्य विद्यालय में दी गई श्रद्धांजलि : शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचम्बा में नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र,  शिक्षिका तनु प्रिया, स्वीटी कुमारी, सुनीता गुप्ता, माया मरियम हांसदा, शिक्षक प्रमोद कुमार राय आदि ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धपरु साव, उपाध्यक्ष अनीता देवी, सुनील शाह, रंजू देवी आदि उपस्थित थे।

बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल पांडेयडीह की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी स्कूल से निकल कर पांडेयडीह, शीतलपुर, बिरसा मोड़, प्रखंड कार्यालय तक गई। इस दौरान बच्चों ने नेताजी की शानदार झांकी प्रस्तुत की। मौके पर प्राचार्य श्याम सुंदर प्रसाद वर्मा, लीलावती वर्मा, मेनका महतो, संजय सिन्हा, ज्योति सिन्हा, पूर्णिमा महतो आदि थे।

कवि सम्मेलन आयोजित : सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर अशोका साहित्य अकादमी के बैनर तले एडवांस्ड लर्निंग पब्लिक स्कूल शीतलपुर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।  डॉ. छोटू प्रसाद ने अध्यक्षता की। सम्मेलन की शुरुआत विशाल पंडित ने अपनी कविता से की। युवा कवि लवलेश ने कविता हां वही हिदुस्तान हूं मैं प्रस्तुत किया। परवेज शीतल, राजेश पाठक, महेश अमन आदि ने भी कविता पाठ किया।

बच्चों ने पेश की आकर्षक झांकी : मिल्लत एकाडेमी की ओर से शहर में रैली निकाली। रैली चैताडीह, भंडारीडीह, आजाद नगर, पेसरा बहिरया, छह नंबर, कमरशाली, बक्सीडीह आदि होते हुए पुन: स्कूल पहुंच समाप्त हो गई। रैली के क्रम में बच्चों ने नेताजी की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। कई बच्चे सुभाष चंद्र बोस की वेशभूषा में चल रहे थे। प्राचार्या सालेहा तबस्सुम ने कहा कि हम सभी को सुभाष चंद्र बोस की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। देश की सेवा में अगर अपने प्राणों की आहुति भी देनी पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए।

मौके पर स्कूल के अध्यक्ष आरिफ हुसैन, एस निजामी, निकहत परवीन, सादिया रुही सहित काफी बच्चे शामिल थे।

शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में मनी जयंती : जीडी बगेड़िया शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में नेताजी की जयंती मनाई गई। उप प्राचार्य अनिल प्रसाद कुशवाहा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व प्रशिक्षुओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उप प्राचार्य ने नेताजी की जीवनी और उनके आजादी के संग्राम में योगदान पर प्रकाश डाला। मौके पर प्राध्यापिका वंदना चौरसिया, वीणा झा, बबीता मरांडी, अरघो चटर्जी, संतोष कुमार, आनंद पांडेय, अमित कुमार, मृत्युंजय मिश्रा, अशोक पटेल, बालगोविद तिवारी, वरुण मिश्रा आदि उपस्थित थे।

सुभाष पब्लिक स्कूल में मनी नेताजी की जयंती : सुभाष पब्लिक स्कूल में नेताजी की जयंती मनाई गई। स्कूल के निदेशक सह अध्यक्ष संजय सिंह, उप निदेशक विजय सिंह, प्राचार्या विभा सिंह के अलावा आकाश परमहंस, आतिश परमहंस आदि ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्कूल के वरीय शिक्षक सुबोध सिंह ने नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि नेताजी ने जो त्याग और तपस्या अपने देश के लिए किया है वह अविस्मरणीय है। उस जमाने में सबसे प्रतिष्ठित नौकरी आइसीएस को उन्होंने लात मार दी और अपना जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनी जयंती : बीएनएस डीएवी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नेताजी की जयंती मनाई गई। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डा. पी हाजरा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन त्याग और समर्पण से ओतप्रोत रहा है। उन्होंने जीवन पर्यंत देश की आजादी के लिए कार्य किया। जिसकी बदौलत हमारा देश आजाद हुआ और आज हम एक स्वच्छ वातावरण में सांस ले रहे हैं। मौके पर छात्र-छात्राओं ने कविता, भाषण, नाटक आदि प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

संत जेवियर्स स्कूल में याद किए गए नेताजी : कृष्णा नगर स्थित संत जेवियर्स रेसीडेंशियल स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। निदेशक मनोहर राम, प्राचार्य संदीप कुमार आदि ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। निदेशक राम ने कहा कि महापुरुषों का जीवन हम सभी के लिए हमेशा से प्रेरणा का स्त्रोत रहा है। उनके बलिदान व संघर्ष के जीवन से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। मौके पर शिक्षिका निधि, विमला, सविता, नेहा, दिव्या, निक्की, प्रीति, दीक्षा, सोनाली, ईशा आदि उपस्थित थे।

नेताजी की जयंती पर सीसीएल डीएवी में सेमिनार : सीसीएल डीएवी में सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। प्राचार्य बीपी राय सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्राचार्य ने बच्चों को नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। कहा कि देश प्रेम की भावना सभी के हृदय में होनी चाहिए। उप प्राचार्य एचजी तिवारी ने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा कहकर बच्चों में जोश भरा। मौके पर स्वयं को पहचानों एवं कर्म योग पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें स कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त सलाहकार मनुकूल जी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को बुरे व्यसन अर्थात मोबाइल से चिपकने से मना किया और लक्ष्य प्राप्ति के लिए एकाग्र होने की बात कही। कहा कि जीवन की सफलता का सूत्र स्वयं को पहचानकर सही राह पर चलना है। मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

नेताजी के रास्ते पर चलने का संकल्प : सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती गुरुवार को बड़े धूमधाम से मनाई गई। शिक्षक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने उनकी जीवनी और उनकी विलक्षण प्रतिभा के बारे में छात्राओं को बताया। प्रधानाध्यापक देवेन्द्र सिंह ने सभी छात्राओं को नेताजी के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही और अपने कर्तव्य को निभाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, स्कॉलर बीएड कॉलेज और जीडी बगेड़िया के कई शिक्षक शामिल थे।

जमुआ में भी मनाई गई नेताजी की जयंती : जमुआ प्रखंड के विभिन्न सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।  होली विजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में नेताजी की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता प्राचार्य देवाशीष ने की व मंच संचालन शिक्षक अजीत सिन्हा ने किया। नेताजी का जीवन आदर्श,  चिरस्मरणीय व अनुकरणीय है। इस दौरान हुई वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थी सोहेल आलम, रौशन कुमार, रितेश कुमार, मयंक राज, देवराज कुमार, ज्योतिष कुमार, आदित्य कुमार, परी कुमारी, उत्सव कुमार, सूरज कुमार आदि को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर विद्यालय के निदेशक टिकू कुमार गुप्ता, दीपक कुमार, भूअर्जन अमीन मनोज कुमार, शिक्षक मुंशी सोरेन, राजीव राय, पवन सिन्हा, रजत रोनाल्ड ने भी विचार व्यक्त किए।

तिसरी में बच्चों ने पेश किया रंगारंग कार्यक्रम : प्रखंड के गोल्डेन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने संस्थापक कारू बरनवाल के नेतृत्व में सुभाष चंद्र बोस की जयंती के शुभ अवसर पर रैली स्कूल परिसर से गांधी मैदान तक निकाली गई। गांधी मैदान में आयोजित माइका महोत्सव में भी नेताजी की जयंती मनाई गई। इसके पश्चात रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। बच्चों ने भक्ति गीत, नृत्य व बॉर्डर पर देश की रक्षा करनेवाले जवानों पर नाटक पेश किया। पुलवामा हमला पर छात्रा रिया कुमारी ने गीत पेश किया। बच्चों ने बोस की जीवनी पर अपनी अपनी बातें सुनाई। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार ने किया। मौके पर उर्मिला देवी, कृष्णकांत, पायल कुमारी, महेंद्र कुमार, गीता कुमारी, प्रमिला देवी सहित सैकड़ों बच्चे मौजूद थे।

गांडेय में भी मनी नेताजी की जयंती : जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। मौके पर प्राचार्य एस त्यागराजन, उप प्राचार्य डी. के प्रसाद, कला शिक्षक देवानंद महतो, कुमारी गिन्नी, डॉ. रेखा मिश्रा, नवाब मेहंदी हसन, मो. शौकत अली, विनीता कुजूर, केजी शर्मा, अंजर हुसैन, राजेश निराला, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।

खोरीमहुआ में भी नेताजी जयंती की धूम : धनवार प्रखंड के बीआर ज्ञान भारती, गुरुकुल शिक्षालय खोरीमहुआ, एनआर इंटरनेशनल स्कूल हरखी, क्यू प्रखर सेकेंडरी स्कूल धनवार, मॉडर्न पब्लिक स्कूल गोरहंद, रेडियंट पब्लिक स्कूल मनसाडीह व आदर्श उच्च विद्यालय केंदुआ में गुरुवार को सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने संयुक्त रूप से उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की। कार्यक्रम के उपरांत शिक्षकों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उससे छात्र-छात्रों को अवगत कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.